फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl gangraped in a inter college in uttar pradesh

कॉलेज में छात्रा से रेप, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Sun, 14 Jun 2015 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरौत (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, बरौत (इलाहाबाद) Updated Sun, 14 Jun 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
girl gangraped in a inter college in uttar pradesh

हंडिया के बरौत इलाके में शनिवार रात हाईवे पर स्थित सेठ गंगाराम जायसवाल इंटर कॉलेज के एक कमरे में एक बीस वर्षीय छात्रा अचेत मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप की आशंका जताई गई है। कॉलेज के चौकीदार मजनू ने मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधक और फिर पुलिस को दी।

विज्ञापन


मरने से पहले छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह भदोही के गोपीगंज की रहने वाली है। वह पुलिस को सिर्फ अपना नाम ही बता पाई थी। साथ ही उसने बताया कि पर्स में उसका मोबाइल है। जो कि तलाशी में पुलिस को नहीं मिला।
विज्ञापन


छात्रा पसीने से तरबतर थी और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उसने गुलाबी रंग की लैगिन और टी शर्ट पहनी हुई थी। उसके पास एक बड़ा सा लाल पर्स था। उसमें एक छोटा सा पर्स था। उसके गले में सोने की चेन और हाथ में अंगूठी थी। एक हाथ में ओम गुदा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भले घर की लग रही थी लड़की

girl gangraped in a inter college in uttar pradesh

छात्रा देखने से किसी अच्छे घर की लग रही थी। आशंका जताई जा रही है कि शाम को छात्रा घर से निकली थी। तभी बदमाशों का शिकार बन गई। बदमाश उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उठा लाए और सूनसान और अंधेरे में स्कूल के कमरे में लाकर उसके साथ दुराचार किया।

छात्रा की हालत बिगड़ी तो वे छोड़कर भाग निकले। पुलिस रेप की बात से इंकार कर रही है। वहीं इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह देव ने बताया कि छात्रा ने कोई नशीला पदार्थ निगला है। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई।

उसके बैग से भी कुछ दवाएं मिली हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों के बारे में पूछने पर छात्रा ने बताया कि पहले डॉक्टर के पास ले चलो। उसके बाद घरवालों के बारे में बताने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed