फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl gang savagely beats Tory MP's son unconscious after attack in queue at KFC

लड़कियों ने सांसद के बेटे का पीट-पीट कर किया बुरा हाल

Sun, 12 Jul 2015 11:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 12 Jul 2015 11:05 AM IST
विज्ञापन
Girl gang savagely beats Tory MP's son unconscious after attack in queue at KFC

लंदन के सांसद बोरिस जॉनसन के बेटे टॉम बॉरविक की केएफसी रेस्टोरेंट की लेन में खड़ी लड़कियों के एक ग्रुप ने इतनी बुरी तरह से पिटाई की कि हव अचेत हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


मिरर के अनुसार, सांसद के बेटे की पिटाई करने वाली लड़कियां केएफसी से कुछ चिकन खरीदन के लिए लेन में खड़ी थीं। और इस लेन में टॉम बॉरविक भी खड़े थे। बताते हैं कि रेस्टोरेंट के बाहर काफी ज्यादा भीड़ थी और सुरक्षा कर्मी पर्याप्त संख्या में नहीं थे जिससे वहां मौजूद भीड़ अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


इसी भीड़ में तीन लड़कियों के एक ग्रुप ने लेन में खड़ी टॉम की गर्लफ्रेंड से आगे होकर चिकन लेने की कोशिश करने लगीं जिस पर टॉम की गर्लफ्रेंड और उन लड़कियों के बीच नोक झोक होने लगी। इसी बीच टॉम लड़कियों के बीच पहुंचकर अपनी गर्लफ्रेंड का बचाव करने लगा जिससे वह लड़कियां गुस्से से उबल पड़ीं और उसकी पिटाई कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हृदय का मरीज है टॉम

Girl gang savagely beats Tory MP's son unconscious after attack in queue at KFC

मिरर के मुताबिक, लड़कियों की पिटाई से टॉम मौके पर ही गिर गया। इसके बाद भी लड़की उसके ऊपर चढ़कर उसकी पिटाई जारी रखी। खबर यह भी है कि टॉम हृदय का मरीज है और उसकी हाल में ही हार्ट सर्जरी हुई है।

टॉम की मॉम हाल में केंसिंगटन इलाके से सांसद चुनी गई थी। उन्होंने इस घटना के लिए केएफसी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस संभावित आरोपी महिलाओं की तस्वीरें जारी कर उन्हें जल्द पकड़ने की बात कही है।

अस्पताल में होश आने के बाद टॉम ने पुलिस को बताया कि एक लड़की उससे आकर भिड़ गई और उसके टांगों में लात मारने लगी इसके बाद जब उसने केएफसी से अपना खाना ले लिया तब उस लड़की ने अचानक हमला बोल दिया और उसे जमीन पर गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed