फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl gang raped in moving car in UP.

मेरठ: 22 साल की लड़की से चलती कार में गैंगरेप

Fri, 01 May 2015 03:42 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 03:42 PM IST
विज्ञापन
Girl gang raped in moving car in UP.

लाख कोशिशों के बाद भी महिलाओं पर अत्याचार के मामले थमते नहीं दिख रहे। ताजा मामला मेरठ का है जहां 22 वर्षीय एक लड़की से चलती कार में गैंगरेप किया गया।

विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़ित लड़की को रेप के बाद अजरादा गांव के जंगलों में फेंक कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की बिजनौर के नगीना की रहने वाली है। जिस समय पुलिस टीम उसके पास पहुंची वो बेहोशी की हालत में थी। मुंडाली थाने के थाना इंचार्ज ने बताया कि होश में आने पर पीड़िता ने बताया कि तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया।

विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

Girl gang raped in moving car in UP.

पीड़िता ने बताया कि वसीम नाम के शख्स ने उसे नौकरी का झांसा देकर कार में बैठाया। उसने कहा कि गाजियाबाद में एक मीट फैक्ट्री में उसके लिए नौकरी है। जिसके बाद पीड़िता उसकी कार में गाजियाबाद जाने के लिए तैयार हो गई।

आरोपी ने आगे जाकर अपने दो और दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद नहीं जाकर पीड़िता को मेरठ लेकर गए और गैंगरेप किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता से गैंगरेप के पहले आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ भी पिलाया था। जिससे वो बेहोश हो गई। फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हो गया है। साथ ही पुलिस आरोपी वसीम और उसके दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed