फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl gang raped by her boyfriend and his friends in moradabad

प्रेमिका को जंगल में बुला दोस्तों से कराया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

Wed, 02 Dec 2015 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 02 Dec 2015 03:15 PM IST
विज्ञापन
girl gang raped by her boyfriend and his friends in moradabad

यूपी में मुरादाबाद के कांठ सर्किल के एक गांव में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की हैवानियत भरी घटना सामने आई है। करीब चौदह वर्षीय छात्रा के साथ प्रेमी और उसके दो दोस्तों ने गैंगरेप किया और मोबाइल फोन से उसकी अश्लील वीडियो क्लिप भी तैयार कर ली।

विज्ञापन


आरोपियों ने पीड़िता को धमकाया कि यदि घर वालों या पुलिस के सामने मुंह खोला तो उसका अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगे। घटना के वक्त छात्रा प्रेमी के बुलावे पर उससे मिलने जंगल में गई थी। लेकिन प्रेमी ने अपने दो दोस्तों को भी वहां बुला लिया।
विज्ञापन


रेप का जो वीडियो सामने आया है कि उसमें छात्रा आरोपियों के आगे रोते गिड़गिड़ाते दिखाई दे रही है। आरोपी उसके साथ मारपीट भी कर रहे हैं। स्थानीय पुलिस ऐसी किसी घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में बनी झोपड़ी में किया गैंगरेप

girl gang raped by her boyfriend and his friends in moradabad

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का जो वीडियो सामने आया है उसमें दो युवकों को छात्रा के साथ जबरदस्ती करते दिखाया गया है। जंगल में एक झोंपड़ी में पड़ी चारपाई पर आरोपियों ने नाबालिग छात्रा को जबरदस्ती पकड़ रखा है। रोती बिलखती छात्रा खुद को छोड़ने की गुहार लगा रही है लेकिन आरोपी उसे धमकाकर उसके साथ रेप कर रहे हैं।

बार-बार जबरन छात्रा का चेहरा कैमरे के सामने लाया जा रहा है। विरोध करने पर छात्रा को पीटा भी जा रहा है। घिनौनी घटना में शामिल दोनों युवकों की हैवानियत वीडियो में साफ दिख रही है। वीडियो में दो युवकों के चेहरे एकदम साफ दिख रहे हैं।

घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है। वीडियो के साथ भेजी गई चिट्ठी में कहा गया है कि पीड़ित परिवार बेहद तनाव में है और सामूहिक आत्महत्या की योजना बना रहा है। उधर, एसओ छजलैट ध्रुव कुमार का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है।

घटना में लीपापोती कर रही है पुलिस

girl gang raped by her boyfriend and his friends in moradabad

नाबालिग छात्रा से रेप की हैवानियत भरी घटना में पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर काम कर रही है। रेप का वीडियो सामने आने के बाद भी एसओ छजलैट का कहना है कि कोई तहरीर नहीं है लिहाजा पुलिस कुछ नहीं कर सकती है।

एसओ छजलैट ने दावा किया कि चिट्ठी में पीड़िता के दादा का जो नाम पता लिखा है उस पते पर जाकर पुलिस ने बात की है, लेकिन उन्होंने घटना की जानकारी से इंकार किया है।

मामले पर डीआईजी ओंकार सिंह ने कहा है ‌कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को ट्रेस किया जाएगा। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि पीड़ित पक्ष तहरीर देता है या नहीं।

ये भी मुमकिन है कि लोक जाल के डर से पीड़ित पक्ष घटना को नकार रहा हो या दबंगों के डर भय से कार्रवाई में झिझक रहा हो। पुलिस का ये काम है कि घटना के प्रकाश में आने के बाद उसमें त्वरित कार्रवाई करे। ऐसे तत्वों को समाज में खुला नहीं छोड़ा जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed