फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl from agra sold two times in bareilly

जानवरों की तरह युवती की बोली लगाते रहे दरिंदे

Tue, 30 Dec 2014 04:17 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
girl from agra sold two times in bareilly

अपहरण की शिकायत पर आंवला पुलिस ने एक युवती को बरामद किया तो पता चला कि मूल रूप से आगरा की यह मंदबुद्धि युवती एक बार नहीं बल्कि दो बार बेची जा चुकी है।

विज्ञापन


जिस व्यक्ति के घर से उसे बरामद किया गया वह उसका दूसरा खरीदार है और जिस महिला ने पुलिस से शिकायत की थी उसका भतीजा पहला।

युवती ने जब पुलिस के सामने बेचे जाने की बात कही तो पहले खरीदार ने बताया कि उसने उसे 30 हजार में खरीदा था जबकि दूसरे ने कहा कि वह भी दस हजार देकर ही उसे अपने घर ले गया था।
विज्ञापन


इंसानों की इस तरह खरीद फरोख्त के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दोनों खरीदारों और एक महिला को हिरासत में ले लिया है।

जबरन घर ले जाकर बनाया बंधक

girl from agra sold two times in bareilly

युवती के बारे में जानकारी लेने आगरा गए दरोगा ने बताया कि उसके पिता को आंवला लाया जा रहा है उसके बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

थाना अलीगंज के बिहारीपुर गांव की रामदेई ने रविवार को आंवला पुलिस से शिकायत की कि उसका भांजा बल्लिया निवासी अशोक अपनी पत्नी के साथ उनके घर आया था। आनंदपुर गांव का सोहनपाल उसे जबरन ले गया और अपने घर में बंधक बना दिया।

पुलिस सुबह ही छापा मार कर युवती और सोहनपाल को कोतवाली ले आई और फोन करके अशोक को भी बुला लिया गया। युवती शुरू में कुछ बताने से झिझक रही थी।

महिला पुलिस ने भरोसे में लेकर पूछताछ की तो उसने बाताया कि वह मूल रूप से आगरा सदर के कैमरी का ताल कालोनी की रहने वाली है। दो महीने पहले वह मुरादाबाद आई थी। वहां भटक गई तो रेलवे स्टेशन पर दो युवक आए और उसे आगरा पहुंचाने की बात कहकर अपने साथ बरेली ले गए।

30 हजार में युवती को बेच दिया

girl from agra sold two times in bareilly

उन्होंने उसे 30 हजार में अशोक को दे दिया। वह उसकी पत्नी की तरह उसके घर रही। बिहारीपुर भी उसी के साथ आई थी। वहां से सोहन पाल उसे अपने साथ ले गया। अब उसका कहना है कि उसने उसे खरीद लिया है।

अशोक ने इस कहानी की पुष्टि करते हुए कहा कि सीबीगंज रेलवे स्टेशन के पास किराये पर रहने वाले दो अंजान युवकों ने तीस हजार रुपये में गौरी को उसके हवाले किया था।

तब से वह उसके घर में रह रही थी। उसकी मां से विवाद हुआ तो उसने युवती को मौसी के घर पहुंचा दिया। उसका आरोप लगाया कि मौसी और उसके देवर ने युवती का सोहनपाल से सौदा कर लिया। फिर अपना गला बचाने को झूठी तहरीर दे दी।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा, उलझा है मामला

girl from agra sold two times in bareilly

वहीं इस मामले में सोहनपाल का कहना था कि खुद अशोक ने दस हजार रुपये लेकर युवती को उसके हवाले किया है। तीनों की बातें सुनकर उलझे प्रभारी कोतवाल अनूप सिंह राठी ने दरोगा नरेंद्र सिंह को आगरा भेज दिया।

दरोगा ने वहां युवती के पिता को खोज लिया है। इसकी जानकारी देर शाम उन्होंने राठी को दी। राठी ने बताया कि घरवाले युवती को मंदबुद्धि बता रहे हैं। वह दो महीने पहले रास्ता भटककर मुरादाबाद की तरफ पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि उसके पिता से आंवला चलने को कहा गया है।

सीओ आंवला केपी सिंह ने कहा कि मामला काफी उलझा हुआ है। युवती ज्यादा कुछ नहीं बता पा रही है। घरवालों से बातचीत के बाद ही कार्रवाई की दिशा तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed