फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl fled to meet facebook lover.

पढ़िए, फेसबुक पर फंसी युवती ने खाया कितना बड़ा धोखा

Tue, 17 Mar 2015 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहरिया (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहरिया (इलाहाबाद) Updated Tue, 17 Mar 2015 01:50 PM IST
विज्ञापन
girl fled to meet facebook lover.

फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल में फर्जी फोटो लगाकर इलाहाबाद के बहरिया इलाके के एक युवक ने लखनऊ में रहने वाली दूसरी बिरादरी की लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, फिर शादी के लिए उसे यहां बुला लिया। लड़की ने युवक को बदसूरत देख शादी से इनकार किया तो उसे बंधक बना लिया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। यह खबर फैली तो बृहस्पतिवार को लोगों ने बहरिया थाने का घेराव कर लड़की को कैद से मुक्त कराने की मांग की। पुलिस ने छापा मारा तो आरोपी युवक भाग गया। उसके रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


बहरिया बाजार का रहने वाले सलीम (नाम काल्पनिक) ने फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल में किसी मॉडलिंग करने वाले युवक की फोटो लगा रखी थी और अपना नाम मोहन रखा था। उसने फेसबुक पर लखनऊ की एक लड़की से फ्रेंडशिप की। फिर चैटिंग के जरिए उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। सलीम को खूबसूरत और बड़ा बिजनेसमैन समझकर लड़की उससे शादी कर जीवन साथ बिताने पर राजी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से भागी प्रेम दीवानी

girl fled to meet facebook lover.

फेसबुक फ्रेंड से प्रेम दीवानी बनी लड़की रविवार को सलीम के बताए पते पर सिकंदरा आ गई। यहां से उसने फोन किया तो सलीम उसके पास आ गया। उसने खुद को मोहन बताया तो लड़की के इश्क का भूत उतर गया। वह भड़क उठी। उसने सलीम को बदसूरत और धोखेबाज कहते हुए उसे अपशब्द कहे। वहां भीड़  लग गई। लड़की ने कहा कि फेसबुक प्रोफाइल में दूसरे की फोटो लगा उसे धोखा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया है।

लड़की जाने लगी तो आरोप है कि सलीम ने उसे अपने दोस्तों की मदद से एक कमरे में कैद कर लिया। दूसरे दिन उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह की कोशिश की गई। मगर लड़की ने हंगामा किया तो बात फैल गई। फिर सलीम ने उसके साथ कोर्ट मैरिज का भी प्रयास किया मगर इसमें भी कामयाबी नहीं मिली। पुलिस को जानकारी मिली तो उसने छापामारी की लेकिन सलीम पकड़ में नहीं आया। बृहस्पतिवार को भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कपिल नारायण मिश्र की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर लड़की को सलीम की कैद से मुक्त कराने की मांग की। पुलिस बृहस्पतिवार देर शाम तक सलीम के बहनोई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस देर रात तक लड़की को बरामद करने का प्रयास कर रही थी।

प्रभारी थानाध्यक्ष बहरिया राजेश सिंह ने बताया कि फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल फोटो के जरिए दोस्ती कर लखनऊ की एक लड़की को यहां बुलाकर जबरन शादी की कोशिश का मामला पता चला है।  पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही लड़की को बरामद कर लिया जाएगा। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने की वजह से सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed