{"_id":"9e05d36905d047ebfa7057288d6bab34","slug":"girl-fights-with-friend-who-attampt-to-rape-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप करने चला था, और लड़की ने कूट डाला...","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
रेप करने चला था, और लड़की ने कूट डाला...
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Dec 2013 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डांस क्लास शनिवार रात 9:30 बजे खत्म हुई। युवती घर लौट रही थी तभी रास्ते में उसका दोस्त मिल गया।
विज्ञापन
उसने अर्चना (परिवर्तित नाम) को घर छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दी। कुछ दूर गए, तभी उसने बाइक दूसरी ओर मोड़ दी और अर्चना को बापूजी ऑडिटोरियम के पीछे सुनसान जगह पर ले गया। वह रेप के इरादे से अर्चना पर झपट पड़ा।
'होश आया तो मेरे तन पर कपड़े नहीं थे और...'
विज्ञापन
अर्चना ने कराटे का जो प्रशिक्षण लिया था वह उस समय काम आया। उसने आरोपी पृथ्वी पर कई मुक्के जड़ दिए। इससे तिलमिलाए पृथ्वी ने एक बड़ा पत्थर उठा लिया और अर्चना पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
दस खूनी वारदातें, जिन्हें पढ़कर दहल उठेंगे आप!
उसने अर्चना का सिर कुचलने की कोशिश की, वह जमीन पर गिर पड़ी। उसके सिर, आंख और मुंह से खून बह रहा था। उसने मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई नहीं आया।
'जब स्कूल से लौटती हूं तो पापा गंदा काम करते हैं...'
उसने हिम्मत जुटाकर पृथ्वी का मुकाबला किया, वह वहां से भाग निकला। खून से लथपथ अर्चना घर पहुंची। अर्चना के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार सुबह पृथ्वी को गिरफ्तार कर लिया। घटना बंगलुरु की है।
टीओआई के अनुसार, अर्चना के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीसीए पहले वर्ष की छात्रा है। नए साल पर डांस करने के लिए उसने एक डांस क्लास ज्वाइन की थी। उसके किसी दोस्त ने ही उसे पृथ्वी से मिलाया था। उसने शनिवार शाम को अर्चना को फोन किया था। उसके बाद वह डांस क्लास के पास पहुंचा था।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने आरोपी से बहादुरी के साथ्ा लड़ी, लेकिन जब उसने पत्थर से मार दिया तो वह ढीली पड़ गई। उसके आगे के पांच दांत टूट गए हैं। आंख और सिर पर जख्म हैं। हालांकि, वह खतरे से बाहर है।