फेसबुक, व्हाट्सअप पर करती थी गंदी बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल और फोटो लगाकर दोस्ती गांठने की खबर तो आपने बहुत पढ़ी होगी। हो सकता है आपका कोई दोस्त भी ऐसी हरकतें करता होगा।
लेकिन यह मामला कुछ अलग है। यहां एक लड़की अपनी सहेली और पूर्व विधायक की बेटी की फोटो को अपनी प्रोफाइल फोटो बनाकर फेसबुक पर एकांउट बनाती है और उससे लड़कों से अश्लील बातें करती थी।
सहेली बेहद खूबसूरत है, इसलिए आरोपी लड़की उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करती थी। जब मामला खुला तो पूर्व विधायक की बेटी आश्चर्यचकित रह गई।
मेघना बनकर डालती थी लड़कों पर डोरे
मामला कर्नाटक का है। यहां सागर के पूर्व विधायक बेलूर गोपालकृष्णन की बेटी मेघना का फेसबुक पर कोई अनजान व्यक्ति उसकी तस्वीरों को आपनी प्रोफाइल बनाकर लड़कों से अश्लील बातें कर रहा था।
मेघना को जब इस बात का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया तो मेघना को तो विश्वास ही नहीं हुआ।
पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया था, वह मेघना के साथ चेन्नई के एक स्कूल में साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली प्रतिमा थी। वह मेघना बन लड़कों पर डोरे डालती थी और उनसे गंदी बाते करती थी।
सागर के पूर्व विधायक की बेटी है मेघना
बाद में उन्होंने मेघना से संपर्क साधा और उसे बताया कि उन्होंने सोशल साइट्स पर उससे इस तरह की बातें की। इसी के बाद मामले का खुलासा हुआ। मेघा ने पुलिस से कहा कि उसके कुछ दोस्तों ने उसे बताया कि उसकी तस्वीर का इस्तेमाल कर वॉट्सऐप के जरिए भी लड़कों से अश्लील बातें की जा रही हैं।
जब मेघना ने इस नंबर की डिटेल निकलवाई तो यह प्रतिमा का नंबर निकला। पुलिस को शिकायत में मेघा ने कहा कि प्रतिमा ने सोशल नेटवर्किग साइट्स पर फर्जी आईडी बनाकर दूसरे लोगो को भद्दे कमेंट्स भेजकर उसकी छवि को खराब किया है।
पुलिस ने आईटी एक्ट में किया गिरफ्तार
पढ़ाई के दौरान प्रतिमा ने मेघना की तस्वीरें खींची थी और इन्हीं तस्वीरो का इस्तेमाल कर उसने सोशल नेटवर्किग साइट्स पर फर्जी आईडी बनाई थी।
पुलिस ने प्रतिमा को चेन्नई से गिरफ्तार उसके खिलाफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट, 2008 के तहत मामला दर्ज किया है।
पूछताछ में प्रतिमा ने बताया कि वह फेसबुक, व्हाट्सअप और वीचैट पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कों को गंदे मैसेज भेजा करती थी। हालांकि दोनों सहेलियों ने तमिलनाडु के एक प्रतिष्ठित स्कूल से पढ़ाई की थी, लेकिन पिछले पांच साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में नहीं थे।