फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl fakes identity of ex-MLA's daughter

फेसबुक, व्हाट्सअप पर करती थी गंदी बातें

Thu, 24 Jul 2014 07:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Jul 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
Girl fakes identity of ex-MLA's daughter

फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल और फोटो लगाकर दोस्ती गांठने की खबर तो आपने बहुत पढ़ी होगी। हो सकता है आपका कोई दोस्त भी ऐसी हरकतें करता होगा।

विज्ञापन


लेकिन यह मामला कुछ अलग है। यहां एक लड़की अपनी सहेली और पूर्व विधायक की बेटी की फोटो को अपनी प्रोफाइल फोटो बनाकर फेसबुक पर एकांउट बनाती है और उससे लड़कों से अश्लील बातें करती थी।
विज्ञापन


सहेली बेहद खूबसूरत है, इसलिए आरोपी लड़की उसकी तस्वीर का इस्तेमाल करती थी। जब मामला खुला तो पूर्व विधायक की बेटी आश्चर्यचकित रह गई।

मेघना बनकर डालती थी लड़कों पर डोरे

Girl fakes identity of ex-MLA's daughter

मामला कर्नाटक का है। यहां सागर के पूर्व विधायक बेलूर गोपालकृष्‍णन की बेटी मेघना का फेसबुक पर कोई अनजान व्यक्ति उसकी तस्वीरों को आपनी प्रोफाइल बनाकर लड़कों से अश्‍लील बातें कर रहा था।

मेघना को जब इस बात का पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जब उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया तो मेघना को तो विश्वास ही नहीं हुआ।

पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया था, वह मेघना के साथ चेन्नई के एक स्कूल में साथ पढ़ने वाली उसकी सहेली प्रतिमा थी। वह मेघना बन लड़कों पर डोरे डालती थी और उनसे गंदी बाते करती थी।

सागर के पूर्व विधायक की बेटी है मेघना

Girl fakes identity of ex-MLA's daughter
दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मेघना के कुछ दोस्‍त छद्म नाम से फेसबुक पर चैट करते थे। इसी दौरान उन्‍होंने मेघना का फर्जी अकाउंट हैंडल कर रही प्रतिमा से भी बात की।

बाद में उन्‍होंने मेघना से संपर्क साधा और उसे बताया कि उन्‍होंने सोशल साइट्स पर उससे इस तरह की बातें की। इसी के बाद मामले का खुलासा हुआ। मेघा ने पुलिस से कहा कि उसके कुछ दोस्‍तों ने उसे बताया कि उसकी तस्‍वीर का इस्‍तेमाल कर वॉट्सऐप के जरिए भी लड़कों से अश्‍लील बातें की जा रही हैं।

जब मेघना ने इस नंबर की डिटेल निकलवाई तो यह प्रतिमा का नंबर निकला। पुलिस को शिकायत में मेघा ने कहा कि प्रतिमा ने सोशल नेटवर्किग साइट्स पर फर्जी आईडी बनाकर दूसरे लोगो को भद्दे कमेंट्स भेजकर उसकी छवि को खराब किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आईटी एक्ट में किया गिरफ्तार

Girl fakes identity of ex-MLA's daughter

पढ़ाई के दौरान प्रतिमा ने मेघना की तस्वीरें खींची थी और इन्हीं तस्वीरो का इस्तेमाल कर उसने सोशल नेटवर्किग साइट्स पर फर्जी आईडी बनाई थी।

पुलिस ने प्रतिमा को चेन्नई से गिरफ्तार उसके खिलाफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलोजी एक्ट, 2008 के तहत मामला दर्ज किया है।

पूछताछ में प्रतिमा ने बताया कि वह फेसबुक, व्हाट्सअप और वीचैट पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कों को गंदे मैसेज भेजा करती थी। हालांकि दोनों सहेलियों ने तमिलनाडु के एक प्रतिष्ठित स्कूल से पढ़ाई की थी, लेकिन पिछले पांच साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed