फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl escapes from brothel helps cops bust sex racket

जिस्मफरोशी के चंगुल से भागी लड़की की मदद से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Thu, 04 Feb 2016 08:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Feb 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
girl escapes from brothel helps cops bust sex racket

'आंटी और दो अंकल थे। वो बेसहारा और जरूरतमंद लड़कियों को अपने घर में रहने की जगह देते थे। फिर चोरी का आरोप लगाकर लड़कियों को जिस्मफरोशी के जंगल में उतार देते थे।'

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के पास जब खुद पर बीती हैवानियत की दास्तां लेकर 19 वर्षीय युवती पहुंची तो नाक तले चल रहे सेक्स रैकेट को पकड़ने में देर नहीं लगी।

बेहद सनसनीखेज मामला मुंबई के मालवाणी का है। एक फ्लैट में जिस्मफरोशी का धंधा जोरो पर चल रहा था। कैसे भी करके एक युवती वहां से भागने में कामयाब हो गई और सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में पुलिस की मदद की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय प्रशांत अलका मोहित, 24 वर्षीय महेश यादव, 22 वर्षीय भावना और 19 वर्षीय आफरीन शेख के तौर पर हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी गलत काम को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दे रहे थे। आरोपी मजबूर लड़्कियों का कैसे भी अश्लील वीडियो बना लेते थे और फिर उस वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर जिस्मफरोशी के धंधे में झौंक देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता की हिम्मत रंग लाई

girl escapes from brothel helps cops bust sex racket

मिड-डे की खबर के मुताबिक पीड़िता एक ईवेंट कराने वाली कंपनी में काम करती थी। उसे पैसों कि किल्लत थी। इसी दौरान जनवरी के शुरुआती दिनों में उसकी दोस्ती आरोपी प्रशांत से हो गई। प्रशांत ने लड़की की मदद करने के नाम पर उसे अपने घर रहने के लिए मना लिया। प्रशांत ने कहा कि उसके साथ उसकी बीवी और एक दंपति और रहते हैं इसलिए दिक्कत न हो तो वो भी उसके घर पर रह सकती है।

लड़की अंधेरी इलाके से अपना सामान लेकर मालवणी स्थित प्रशांत के फ्लैट में शिफ्ट हो गई। कुछ ही दिनों में लड़की को प्रशांत और साथ रह रहे लोगों का असली चेहरा नजर आने लगा। लड़की ने वहां से भागने की कोशिश की।

आरोपियों ने बीती 30 जनवरी को उसे पकड़ लिया और उस पर चोरी का आरोप लगाकर जबरन उसका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो के जरिए लड़की को ब्लैकमेल किया और क्लाइंट के साथ सोने के लिए मजबूर किया। लेकिन इससे पहले क्लाइंट अपनी हवस की भूख मिटाता, पीड़िता ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।

उसी दौरान मची अफरा-तफरी के बीच लड़की कैसे भी करके भाग निकली और मालवणी स्थित पुलिस थाने पहुंचने में कामयाब हो गई।

पुलिस ने पीड़िता की आपाबीती को आधार बनाकर कार्रवाई की तो देह व्यापार चलाने वाले दरिंदों के चेहरे उजागर हो गए। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को शक है कि इस सेक्स रैकेट के तार दूर-दूर तक जुड़े हो सकते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही जिस्म फरोशी के बड़े जाल का पर्दाफाश हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed