{"_id":"929e3eb8c3605ea6fee9c31845279109","slug":"girl-eloped-with-boyfriend-police-lodged-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक ने खोला अपहरण का राज!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फेसबुक ने खोला अपहरण का राज!
अमर उजाला, सीतापुर
Updated Sun, 06 Oct 2013 02:43 PM IST
विज्ञापन
एक छात्रा के अपहरण को लेकर घंटो बवाल मचा रहा। पुलिस पागलों की तरह इधर से उधर दौड़ती रही। लेकिन जब सच से पर्दा उठा तो सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि छात्रा का अपहरण नहीं हुआ है, वह खुद के अपहरण की साजिश रचकर प्रेमी संग फरार हो गई है। उसके फेसबुक एकाउंट से पुलिस ने इस बात का दावा किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही है। घटना उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले की है।
लहरपुर कस्बे के एक गांव की 17 वर्षीय सीमा (परिवर्तित नाम) का उस समय तहसील गेट के सामने से अपरहण कर लिया गया था, जब शुक्रवार की शाम वह अपने चचेरे भाई संग साइकिल से घर लौट रही थी।
विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर जाम लगा दिया था। कई घंटे तक जाम के बाद ग्रामीण इस बात पर माने थे कि शनिवार को 12 बजे तक छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज कर लिया था और जांच शुरू की।
प्रेम प्रसंग
इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि लड़की की बहन से पूछताछ में पता चला कि उसका इंदौर के किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस पर पुलिस ने छात्रा व युवक के फेसबुक एकाउंट को खंगाला।
इंस्पेक्टर ने बताया कि फेसबुक एकाउंट पर छात्रा के दोस्त का फोटो मिला है। उस फोटो की जब छात्रा के चचेरे भाई से पहचान कराई गई तो उसने भी उसे पहचाना। उसने बताया कि घटना के समय कार सवार लोगों में वह युवक भी शामिल था।
शादी
पुलिस का दावा है कि छात्रा के पिता से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि जिस युवक का फेसबुक पर फोटो है वह कई माह पूर्व उनके घर आया था और उसने उनकी बेटी से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन वह शादी करने को राजी नहीं हुए।
इंस्पेक्टर का कहना है कि अगवा की गई छात्रा ने सहेली के पास फोन किया है कि वह आज ही शादी करने जा रही है। शादी के बाद वह स्वयं घर आ जाएगी। छात्रा व उसकी सहेली के बीच बातचीत की पुष्टि पुलिस ने सर्विलांस के जरिए भी करने का दावा किया है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में केस तो पहले ही दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि छात्रा को ले जाने वाले युवक का नाम अजय है वह बंगलुरू में नौकरी करता है।