फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl drags molester to cops in mumbai

मुंबई की 'मर्दानी' दरिंदे को घसीटकर ले गई थाने

Fri, 20 Mar 2015 01:28 PM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 01:28 PM IST
विज्ञापन
girl drags molester to cops in mumbai

देश में रोजाना बढ़ रही रेप और छेड़छाड़ की घटनाओं के बीच एक युवती ने हिम्मत दिखाते छेड़छानी करने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसे घसीटते हुए पुलिस के पास लेकर पहुंच गई।

विज्ञापन


ज्यादातर महिलाएं ऐसी घटनाओं के बाद समाज में बदनामी के डर से सामने नहीं आतीं और खामोश रहती हैं लेकिन 20 साल की प्रदन्या मांधारे ने दूसरी महिलाओं के लिए मिशाल पेश करते हुए आरोपी से लोहा लिया। वह उसके बाल पकड़ कर खींचती हुई ले गई।
विज्ञापन


मांधारे ने यह सब अकेले ही किया, जबकि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वहां मौजूद करीह 50 लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे।

'वो आया और मुझे छूने लगा'

girl drags molester to cops in mumbai

घटना मुंबई के कांडिवली थाना इलाके की है। मिडडे की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदन्या मांधारे, मास मीडिया की छात्रा है। बुधवार को विले पार्ले स्थित कॉलेज से घर लौटते समय उसके साथ यह वारदात हुई। विले पार्ले से उसने बोरिवली के लिए लोकल ट्रेन पकड़ी थी।

ट्रेन कांडिवली स्टेशन पहुंची तो अनाउंसमेंट हुआ कि वह ट्रेन बोरिवली के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर रुकेगी। जिसके बाद मांधारे ने दूसरी ट्रेन से जाने का फैसला किया और ट्रेन से उतर गई ताकि उसे घर जाने के लिए ज्यादा पैदल न चलना पड़े।

मांधारे ने बताया, 'जब मैं प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी, तभी शराब के नशे में धुत एक शख्स आया और मुझे गलत ढंग से छूने लगा। मैंने उसे नजरअंदाज करने की कोशिश की तो उसने मुझे जकड़ लिया। उसकी हरकत से मैं कुछ देर के लिए सन्न रह गई, लेकिन बाद में मैंने उसे अपने बैग से मारना शुरू कर दिया।'

'मैं उसे पीटती रही, लोग तमाशा देखते रहे'

girl drags molester to cops in mumbai

मांधारे ने बताया कि आरोपी उसे मारने की कोशिश कर रहा था लेकिन शराब के नशे में होने के चलते लड़खड़ा रहा था। उसने कहा कि ज्यादातर महिलाएं सामाज और पुलिस पूछताछ के डर से ऐसी घटनाएं चुपचाप सह लेती हैं। क्योंकि पुलिस सहयोग नहीं करती और उल्टे-सीधे सवाल करती है।

उसने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान कोई भी मदद के लिए नहीं आया। आसपास खड़े लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे। लोग घूरते रहे, लेकिन किसी ने ये पूछने की भी कोशिश नहीं की कि आखिर हुआ क्या है।

मांधारे ने बताया, '''मैंने किसी तरह उसके बाल पकड़े और खींचते हुए उसे लेकर जीआरपी चौकी ले गई। वह भागने की कोशिश कर रहा था। मुझे डर लग रहा था कि कहीं वह मुझ पर हमला न कर दे। वह बार-बार कह रहा था कि मां उसे छोड़ दूं। लेकिन किसी तरह मैं उसे पुलिस के पास ले गई।'

विज्ञापन

आरोपी को है ड्रग्स की लत

girl drags molester to cops in mumbai

बोरिवली जीआरपी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने 25 वर्षीय आरोपी चवन को गिरफ्तार कर लिया है। वह ड्रग्स का लती है और घटना के वक्त शराब पी रखी थी। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और सुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है।

मांधारे ने कहा कि हर महिला को ऐसे मामलों में हिम्मत दिखाते हुए लड़ना चाहिए। आरोपी को छोड़ देना और चुपचाप ऐसी वारदात को सह लेना, उसके मनोबल को बढ़ाएगा और वह बार-बार ऐसी घटना दोहराएगा।

इसने बताया कि महिला दिवस के दिन एक सुवक ने उस पर अश्लील टिप्पणी की थी। तब भी उसने आरोपी को पकड़ कर थाने ले जाने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed