फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl died on rail track who tried to escape herself from goons

यूपी: आबरू बचाने को भागी युवती की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 06 Oct 2015 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद Updated Tue, 06 Oct 2015 11:38 AM IST
विज्ञापन
girl died on rail track who tried to escape herself from goons

यूपी में फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र से तीन युवकों ने एक युवती का आटो से अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद ये उसे झरना नाले के पास खंडहर फैक्टरी में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती किसी तरह इनके चंगुल से छूटकर भाग निकली।

विज्ञापन


अपनी जान व आबरू बचाने के लिए रेलवे ट्रैक पर दौड़ते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवती के पिता ने मोहल्ले के ही लल्ला, कामरान और मोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतका आर्शी (19) लाइनपार निवासी अबरार खां की पुत्री थी। वह रविवार को करीब आठ बजे लेबर कालोनी फाटक के समीप स्थित मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए गई थी। वहां पहले से खड़े आटो में बैठे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और आटो में डालकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो में खींचकर ले गए थे आरोपी

girl died on rail track who tried to escape herself from goons

अनुमान लगाया जा रहा है कि इनसे छूटकर भागते हुए आर्शी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई और शहर की ओर भागते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ और दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोगों ने लल्ला, कामरान और मोनू को उसे आटो में खींचकर ले जाते हुए देखा था। पिता अबरार खां ने बताया कि आर्शी को बुखार आ रहा था। वह मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी।

आरोपी युवक पहले भी उसे परेशान करते थे। थाना दक्षिण प्रभारी का कहना है कि आर्शी की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed