फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl did suicide as her Fiance warns to gang rape

5 दोस्तों के साथ मिलकर मंगेतर ने किया शर्मसार

Sat, 15 Nov 2014 11:42 AM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 11:42 AM IST
विज्ञापन
girl did suicide as her Fiance warns to gang rape

साथ जीने-मरने के सपने देख रही अमरौहा के गजरौला क्षेत्र की युवती के मान को जब मित्रों संग मंगेतर ने ही ठेस पहुंचाई तो उसने जिंदगी से ही मुंह मोड़ लिया।

विज्ञापन


गुरुवार रात पीड़िता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घरवालों को घटना की जानकारी लगी। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें 12 नवंबर को रेलवे क्रॉसिंग पर मित्रों संग मंगेतर के छेड़छाड़ करने और गैंगरेप की धमकी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


युवती ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

गजरौला थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती की शादी इसी थाना क्षेत्र के बहलोलपुर के रहने वाले कौशल कुमार से तय हुई थी, वह जोया क्षेत्र में एक कॉलेज से एमबीए कर रहा है। युवती की गोद भराई की रस्म भी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि, 12 नवंबर को रेलवे क्रॉसिंग के पास अपने पांच मित्रों के साथ मिलकर छेड़छाड़ की। घर पर बताने पर गैंगरेप की धमकी भी दी।

पढ़िए, युवती का पूरा सुसाइड नोट

girl did suicide as her Fiance warns to gang rape

युवती के चाचा के मुताबिक इस हरकत से दुखी होकर उसने गुरुवार रात डेढ़ बजे के बाद उसने खुद को फांसी लगा ली। उन लोगों को सुबह घटना की जानकारी हुई। शुक्रवार देर शाम लड़की का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी पर लटकना बताया गया है।

युवती ने सुसाइड नोट में लिखा, "मैं अपने आप को न्योछावर इसलिए कर रही हूं कि मेरे पतिदेव कौशल कुमार और उनके पांच मित्रों ने 12 नवंबर की शाम रेलवे क्रॉसिंग पर मेरे साथ छेड़छाड़ की। मेरे या उनके घर पर कुछ भी बताने पर मेरे साथ करने गैंगरेप की धमकी दी।

उसी के दवाब में आकर मुझे खुद को न्योछावर करना पड़ रहा है। मेरे ससुराल वालों ने मेरे परिजनों से बोलेरो गाड़ी दहेज में मांगी थी। लेकिन मेरे पिता की इतनी हैसियत नहीं थी। मैं बोलेरो की मांग का विरोध कर रही थी। इसके चलते मेरे साथ छेड़छाड़ की गई।"

मामले की जांच कर रहे प्रभारी निरीक्षक एस यादव ने बताया कि अब तक की विवेचना में तंग आकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की के सुसाइड नोट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मंगेतर को नामजद किया गया है।

शेष परिजनों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। जो भी नाम प्रकाश में आएंगे उन्हें नामजद किया जाएगा। छेड़छाड़ का आरोप कितना सही है यह विवेचना का बिंदू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed