{"_id":"c00771b4f5b21df82d13d8226b937eca","slug":"girl-comes-from-bihar-to-write-exam-rape-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से परीक्षा देने आई छात्रा के साथ बलात्कार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बिहार से परीक्षा देने आई छात्रा के साथ बलात्कार
अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 29 Oct 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा देने बिहार से आई छात्रा के साथ शनिवार की रात वाराणसी के शिवपुर में बलात्कार हो गया। छात्रा ने कैंट स्टेशन पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए हंगामा खड़ा कर दिया। पूछताछ के बाद जीआरपी ने उसे शिवपुर थाने भेज दिया। शिवपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी टेंपो चालक की तलाश कर रही है।
बिहार के गोपालगंज जिले की एक छात्रा शनिवार को ट्रेन से कैंट स्टेशन पर उतरी। उसने एक टेंपो बुक किया और शिवपुर स्थित एक इंटर कालेज में परीक्षा देने चली गई। टेंपो चालक कालेज के बाहर उसका इंतजार करता रहा। छात्रा की वापसी की ट्रेन रात में थी।
परीक्षा खत्म होने के बाद वह टेंपो चालक के कहने पर उसके घर जाने को तैयार हो गई। लेकिन चालक उसे चांदमारी स्थित अपने रिश्तेदार के यहां ले गया। वहां दोनों ने खाना खाया। इसके बाद स्टेशन आते समय रास्ते में सुनसान स्थान पर टेंपो चालक ने छात्रा से बलात्कार किया। वहां तो छात्रा चुप रही पर कैंट स्टेशन पहुंचने के बाद हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच टेंपो चालक भाग निकला।
विज्ञापन
छात्रा ने घटना से जीआरपी को अवगत कराया। जीआरपी के जवानों ने बताया कि घटनास्थल शिवपुर है। इस कारण मुकदमा वहीं दर्ज किया जाएगा। इसके बाद छात्रा ने शिवपुर पुलिस को लिखित बयान दिया। थानाध्यक्ष एसएस पांडेय ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर टेंपो चालक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया गया है। कबीरचौरा स्थित महिला चिकित्सालय में उसका मेडिकल मुआयना कराया गया है। टेंपो के नंबर के आधार पर आरोपी के बारे में जानकारी मिल गई है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही टेंपो ड्राइवर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।