फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl caught spitting in her roommate's food

रूममेट्स को खिलाती ऐसा खाना, जानकर दंग रह जाएंगे आप

Thu, 14 May 2015 03:50 PM IST
Updated Thu, 14 May 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
girl caught spitting in her roommate's food

साउथ कैरोलीना विश्नविद्यालय की एक छात्रा को पुलिस ने उसके रूममेट के खाने में थूकने और खिड़की साफ करने वाला क्लीनर मिला खाना खिलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया। जांचकर्ताओं ने मीडिया को बताया कि यह बात तब सामने आई जब 22 वर्षीय आरोपी हैले किंग के साथ रहने वाली लड़कियों ने कमरे में कैमरा लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लड़कियों ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि हेले से उनकी कई बार बहस हो चुकी थी। कैंपस से अलग अपार्टमेंट लेकर रह रही लड़कियों ने जब हेले को घर छोड़ कर जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। यह वीडियो फरवरी में रिकॉर्ड हुआ है।

विज्ञापन

रूममेट्स को खाना पड़ा विंडो क्लीनर मिला खाना

girl caught spitting in her roommate's food

कोलंबिया पुलिस ने बताया कि कैमरे ने किंग को फ्रिज से खाने के कुछ डिब्बे निकालते और उसमें थूकते या खिड़की साफ करने वाला क्लीनर मिलाकते हुए पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि साथ रहने वाली लड़कियों में से एक ने वीडियो देखने से पहले उस डिब्बे में से निकाल कर कुछ खाया भी था। रूममेट को यकीन था कि डब्बे में कुछ मिलाया गया है।

एबीसी न्यूज की खबर के मुताबिक, एक पुलिस रिपोर्ट के हवाले से यह पता चला कि कोलंबिया पुलिस के उससे पूछताछ करने पर उसने खुद पर लगे आरोपों को कथित तौर पर स्वीकार कर लिया। किंग पर इंसान के खाने के सामान के साथ अवैध और द्वेषपूर्ण रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। दोषी पाए जाने पर किंग को क्लास सी अपराध के तहत 20 साल की जेल की सजा काटनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed