फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl burnt alive

शादी से इंकार किया तो लड़की को जलाया

Tue, 29 Apr 2014 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, प्रतापगढ़ Updated Tue, 29 Apr 2014 05:02 PM IST
विज्ञापन
Girl burnt alive

मानधाता थाना क्षेत्र के सराय हरिनारायण गांव में रविवार रात घर की छत पर सो रही युवती को गांव के ही एक युवक ने आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


युवती ने चीख-पुकार मचाते हुए उसे दबोच लिया, जिससे युवक भी झुलस गया। गंभीर हालत में युवती को इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

पूछताछ में युवती ने आरोप लगाया कि छेड़खानी का विरोध और शादी से इनकार करने पर युवक ने उसे जलाया। युवक ने भी थाने पहुंचकर तहरीर दी है। उसने युवती को प्रेमिका बताया और कहा कि शादी न हो पाने के कारण दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया।

विज्ञापन

लड़का बोला, दोनों ने किया आत्महत्या का प्रयास

Girl burnt alive

युवती का पिता बाहर रहता है। रविवार रात उसकी मां भी अपनी बहन के घर जेठवारा गई थी। युवती के भाई-बहन घर के भीतर सो रहे थे जबकि वह छत पर थी।

रात करीब 11 बजे वह आग का गोला बनी हुई चिल्लाई तो आसपास के लोगों ने उसकी आग बुझाई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में युवती ने बताया कि गांव का ही युवक उसे एक साल से परेशान कर रहा था। वह रात को उसके पास पहुंचा और शादी करने की जिद करने लगा।
 
उसने इनकार किया तो केरोसिन डालकर आग लगा दी। युवती को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। देर रात युवक मानधाता थाने पहुंचा।

आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Girl burnt alive

उसने पुलिस को बताया कि वह युवती से प्रेम करता था। अलग-अलग जाति के होने के कारण शादी में बाधा आने लगी तो दोनों ने जान देने के इरादे से आग लगा ली।

पुलिस ने उसे भी जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में युवक के परिजनों ने कहा कि युवती ने खुद केरोसिन डालकर आग लगाई थी।

वह बुझाने में झुलस गया। पुलिस ने फिलहाल युवक के परिजनों की तहरीर पर आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

सीओ रानीगंज विकास त्रिपाठी ने कहा कि दोनां का बयान लिया जा रहा है। सही स्थिति सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed