फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl burn down in up

एक और बिटिया हुई दरिंदगी का शिकार

Fri, 08 Nov 2013 11:09 PM IST
अमर उजाला, ललितपुर
अमर उजाला, ललितपुर Updated Fri, 08 Nov 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
girl burn down in up

दिल्ली में गैंगरेप की घटना के बाद केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कठोर कानून के बाद भी देश में महिलाओं और बेटियों के साथ हो रहे अपराधों में कमी नहीं आ रही है। शुक्रवार को यहां दो किशोरों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक बालिका पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई दिल दहलाने वाली इस घटना में गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोपियों में एक किशोर की आयु 15 वर्ष और दूसरे की 16 वर्ष है।
विज्ञापन


कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय बिटिया महरौनी क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्रा है। पड़ोस में रहने वाले दो किशोर उसे पिछले तीन महीने से परेशान कर रहे थे। बदनामी के डर से छात्रा उनकी मनमानी को सहन करती आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम छह बजे वह खेतों की ओर गई थी। रास्ते में दोनों लड़कों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया। इसी दौरान पीड़ित के भाई को आता देख दोनों किशोर छात्रा को देख लेने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

शुक्रवार सुबह छात्रा अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान वहां दोनों किशोर पहुंच गए। छेड़छाड़ करते हुए वह छात्रा को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने छात्रा के शरीर पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी और भाग गए।

चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों व परिजनों ने किसी तरह छात्रा के कपड़ों में लगी आग बुझाई। आननफानन में उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार अवधेश कुमार निगम व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर उदयभान सिंह यादव ने पीड़ित के बयान दर्ज किए।

चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद आग से नब्बे फीसदी झुलसी छात्रा को चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया, जहां वह मौत से संघर्ष कर रही है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दोनों किशोरों के खिलाफ धारा 354 क, 326 क, 452 के अंतर्गत मुकदमा दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पहले भी कर चुके थे दुष्कर्म की कोशिश
पीड़ित छात्रा के  मुताबिक पड़ोस में रहने वाले दोनों किशोर रक्षाबंधन के बाद से उसे परेशान कर रहे थे। 15 अक्तूबर को दोनों ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की थी। बदनामी के डर से पीड़ित ने यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई थी। इस घटना के बाद से ही दोनों आरोपी उसे अकेला पाकर दबोचने की फिराक में रहते थे। दस दिन पहले भी दोनों ने घर में घुसकर मनमानी की कोशिश की थी।

क्या कहते हैं मनोचिकित्सक

मनोचिकित्सक डॉ. इकबाल खान ने बताया कि आजकल अधिकांश बच्चों के पास हाईटेक मोबाइल हैं, इनमें इंटरनेट की सुविधा भी है। इन पर वह अश्लील वीडियो देखकर सेक्स के प्रति आकर्षित होने से उनमें मानसिक विकृतियां पनपने लगती हैं। असफल होने पर बच्चे एग्रेसिव भी हो जाते हैं। पैरेंट्स को चाहिए कि बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखें।

बलात्कार से आहत किशोरी ने आग लगाकर जान दी
बलात्कार की घटना से आहत एक और बिटिया ने आग लगाकर जान दे दी। यह सनसनीखेज घटना महोबा जनपद के रैपुरा कला थाना क्षेत्र की है। कसबा निवासी 17 वर्षीय एक किशोरी 31 अक्तूबर की शाम को शौच करने नजदीक पहाड़ी पर गई थी। इस बीच वहां पहुंचे कसबा के एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। युवती की चीखपुकार सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी धमकाते हुए भाग निकला।


इसकी शिकायत परिजनों ने थाना पुलिस से भी की। वहीं, घटना से मानसिक अवसाद में डूबी युवती ने उसी रात अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा ली। लपटों के बीच युवती को घिरा देख परिजनों ने किसी तरह कपड़ों में लगी आग बुझाई। वह उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार देर रात युवती ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed