फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   girl beaten with his male friend by 6 people

VIDEO: लड़की और लड़के से बीच सड़क दरिंदगी

Wed, 18 Mar 2015 07:58 PM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
girl beaten with his male friend by 6 people

उत्तर प्रदेश के हाथरस थाना क्षेत्र के एक गांव में पिछले माह दबंगों द्वारा बनाई गई किशोरी की वीडियो क्लिपिंग वायरल होने पर पुलिस ने फरार दो अभियुक्तों की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन


चार आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। शेष बचे दो आरोपी संजय और रवि की तलाश में सीओ नरेंद्र देव और प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा ने किशोरी के गांव और आसपास के संभावित ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन


वहीं किशोरी की क्लिपिंग बनाने के आरोपियों ईलू, दारा सिंह, पंकज, रामू, संजय और रवि के विरुद्ध यूपी गुंडा एक्ट 2/3 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले माह 16 वर्षीय किशोरी और उसके साथ पढ़कर आ रहे लड़के को उसी के गांव के करीब आधा दर्जन युवकों ने 20 फरवरी को रास्ते में पकड़ लिया।

उन्हें एकांत में ले जाकर उन दोनों की जबरन अश्लील वीडियो क्लिंपिंग बनाई और किशोरी को परिवार सहित जान से मारने की धमकी भी दी।

वायरल हो गया घटना का अश्लील वीडियो

girl beaten with his male friend by 6 people

युवकों द्वारा बनायी गयी अश्लील वीडियो क्लिंपिंग वायरल कर दी गई। किशोरी के पिता ने सात मार्च को अपनी पुत्री से इस बारे में पूछा तो पहले तो उसने भयवश कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने पिता से आपबीती बताई।

किशोरी के पिता द्वारा इस मामले में गांव के आधा दर्जन युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि वीडियो क्लिपिंग बनाने वाले युवकों ने उसकी पुत्री को 20 फरवरी को सादाबाद से गांव जाते समय रास्ते में दबोच लिया था।

पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

girl beaten with his male friend by 6 people

वह स्कूल के लड़के के साथ गांव के लिए लौट रही थी। इन युवकों ने किशोरी और उसके साथ आ रहे लड़के से मारपीट की। यही नहीं आरोपी लड़कों ने उसकी पुत्री को जमीन पर डाल लिया और उसके ऊपर साथ आ रहे युवक को गिरा दिया।

मोबाइल से एक लड़का वीडियो क्लिपिंग बनाता रहा। बाद में आरोपी युवक उसकी पुत्री को बाइक पर बैठाकर सादाबाद और अन्य कई जगह ले गए। जहां पुत्री के साथ अश्लील एवं अशोभनीय हरकत भी कीं। हरकत करते समय मोबाइल से वीडियो क्लिंपिंग भी बनाते रहे।


देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed