फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl and mother brutally murdered in Bhopal

एमपी: मां-बेटी की दर्दनाक हत्या, प्रेमी पर शक

Wed, 25 Feb 2015 05:15 PM IST
Updated Wed, 25 Feb 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
Girl and mother brutally murdered in Bhopal

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए दोहरे हत्याकांड ने सनसनी फैला दी है। ओल्ड सिटी एरिया में हुई घटना में मां और बेटी को धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर दी गई। खून से सनी लाशों को महिला के पति राजू लालवानी ने सबसे पहले देखा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, दोनों की लाशों पर कई जख्म मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पीड़ित के घर के बाहर जमा हो गए।
विज्ञापन


पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है और कितने लोगों ने इसे अंजाम दिया है। राजू ने ऐशबाग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के प्रेमी पर है शक

Girl and mother brutally murdered in Bhopal

टीओआई के अनुसार, पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे लड़की से एकतरफा प्यार करने वाले युवक का हाथ हो सकता है।


पेशे से हॉकर, राजू अपनी पत्नी सुनीता (40) और बेटी दिव्या (19) के साथ नवीन नगर स्थित एक बिल्डिंग में किराए पर रहता था। उसकी बेटी कॉलेज में पढ़ती थी और कॉल सेंटर में नौकरी भी करती थी।

बताया जा रहा है कि घटना दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच हुई है। जब राजू घर लौटा तो उसने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। उसने दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। बिस्तर और फर्श पर खून फैला हुआ था। उसकी पत्नी अचेत हालत में बिस्तर पर पड़ी थी जबकि बेटी फर्श पर लहूलुहान थी।

शुरुआत में यह आशंका जताई जा रही थी कि उन्होंने आत्महत्या की है, लेकिन उनके शरीर पर मिले कई जख्मों ने जांच की दिशा को हत्या की तरफ मोड़ दिया।

आखिर कैसे हुई ये वारदात?

Girl and mother brutally murdered in Bhopal

पुलिस के अनुसार, उसी इलाके में अपने पिता के साथ रहने वाली सुनीता की बहन पूनम दोपहर में उनके घर आई थी और उसने वहां खाना भी खाया था। उसके बाद वह चली गई।

जिस बिल्डिंग में यह वारदात हुई है वह काफी भीड़ वाले इलाके में है। बिल्डिंग में मालिक समेत कुल 11 परिवार रहते हैं, लेकिन किसी को भी घटना के बारे में कुछ पता नहीं है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय दोनों चिल्लाई होंगी। ऐसा भी नहीं है कि किसी ने सुना न हो।

इस वारदात में जिस युवक पर सबसे ज्यादा शक जताया जा रहा है उसका घर भी इसी इलाके में है। वह अक्सर पीड़ित के घर आता था और कई बार दिव्या से शादी की बात भी कह चुका था।

घटना के बाद से वह लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पीड़ित परिवार ने भी युवक पर ही शक जाहिर किया है। पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इंदौर: स्कूल के टॉयलेट में छात्रा पर ब्लेड से हमला

Girl and mother brutally murdered in Bhopal

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की पर उसके साथ पढ़ने वाले छात्र ने स्कूल के टॉयलेट में ब्लेड से हमला किया। इस हमले में छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना एमपी के इंदौर जिले में शुक्रवार को घटी है। वारदात का खुलासा तब हुआ जब लड़की के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने 14 साल के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

छत्रीपुरा थाना के एएसआई देवनाथ पांडेय ने बताया कि 13 साल की पीड़िता समाजवादी इंदिरानगर इलाके की रहने वाली है। उसे पिछले कुछ दिनों से आरोपी छात्र परेशान कर रहा था। उसने पीड़िता को बदनाम करने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद उसने आरोपी की शिकायत क्लास टीचर से की।

गर्ल्स टॉयलेट में पहुंच गया आरोपी

Girl and mother brutally murdered in Bhopal

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी छात्र ने सुबह करीब 11:30 बजे पीड़िता का पीछा किया और स्कूल के गर्ल्स टॉयलेट में पहुंच गया। उसे अकेली देखकर आरोपी ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया।

टॉयलेट से थोड़ी दूर मौजूद एक अन्य लड़की ने ये वाकया देखा तो भागते हुए टीचर के पास पहुंची और उन्हें सूचना दी। पीड़िता के गले और हाथों पर गंभीर जख्म आए हैं।

जब तक टीचर वहां पहुंचे आरोपी छात्र फरार हो गया। एएसआई पांडेय ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 के तहत केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश जारी है।

पीड़िता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed