{"_id":"0b2f95f50ad5bbfaa6c495e8b5429ca2","slug":"girl-along-her-lover-throttled-her-brother-in-fatehpur-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिल युवती ने भाई का घोंटा गला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रेमी संग मिल युवती ने भाई का घोंटा गला
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 14 Jul 2015 03:37 PM IST
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में प्रेमी संग मिलकर बहन ने भाई का गला घोंट मौत के घाट उतार दिया। फिर सामान्य मौत का नाटक किया। इस बीच मृतक के चाचा ने शक जताया। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
संगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिल्ला में लिपिक और शहर के राधानगर पेट्रोल पंप के समीप रहने वाला उमेश का रविवार को संदिग्धावस्था में घर में शव मिला तो पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान मृतक के चाचा राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उमेश की बहन और राधानगर नई बस्ती निवासी रवि गुप्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने मृतक की बहन से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गई।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि मृतक की बहन ने पूछताछ में बताया कि वह रवि से तीन साल से प्रेम करती है। उसका भाई विरोध करता था और इस बात को लेकर अक्सर पीटता था। उमेश की पत्नी मायके चली गई। 10 जुलाई की रात उमेश खाना खाने के बाद सो रहा था।
इसी बीच रात करीब डेढ़ बजे रवि घर आया। दोनों ने उमेश को मार डालने की योजना बनाई। सो रहे उमेश के चेहरे पर चादर डाल दी और फिर रवि ने उसका गला घोंटकर मार डाला। इस बीच उमेश बिस्तर से नीचे गिर गया। फिर हत्या को सामान्य मृत्यु दर्शाने के लिए उमेश को बिस्तर पर लिटा दिया गया।