{"_id":"562d86315549207886d3cb5ded41c175","slug":"girl-allegedly-set-on-fire-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को जिंदा जलाया!","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
छेड़खानी के विरोध पर किशोरी को जिंदा जलाया!
अमर उजाला, चंदौसी
Updated Tue, 10 Sep 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी का विरोध करने पर तीन युवकों ने एक किशोरी पर केरोसिन तेल डालकर जिंदा जला दिया। वह 85 फीसदी तक जल गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
विज्ञापन
मुरादाबाद जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के एक गांव में इस वारदात को अंजाम दिया गया था। किशोरी को गंभीर हालत में मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
किशोरी की ओर से गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ अमर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम जावेद उर्फ जाबिर पुत्र शाकिर, सरफराज पुत्र घसीटा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
अभियुक्तों के बयान भी होंगे दर्ज
सीओ ने बताया कि अभी तक पुलिस के पास उतनी ही जानकारी है जितनी पीड़िता ने दी है। इस मामले में अभियुक्तों से पूछताछ और ग्रामीणों की गवाही होनी है। मजिस्ट्रेट ने पीड़िता के बयान ले लिए हैं।
अभियुक्तों ने आग लगाई थी या नहीं?
तीन नामजद युवकों ने किशोरी को आग लगाई थी या फिर प्रेम प्रसंग में प्रेमी से क्षुब्ध होकर उसने लगाई। इस सवाल पर पुलिस आगे की विवेचना कर रही है क्योंकि अब तक की जांच में ग्रामीणों ने आग लगाए जाने के घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की है।
जांच अभी जारी है क्योंकि लोग ज्यादा जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि जिस स्थान को घटनास्थल बताया गया है वहां पर मिट्टी के तेल का कोई बर्तन आदि नहीं मिला है।
जिस व्यक्ति के बारे में कहा गया था कि उसने जलती हुई किशोरी के शरीर पर कपड़ा डाला। उसके भी बयान लिए गए हैं। उसने आग लगाते हुए युवकों को नहीं देखा है। अब इस घटना की हकीकत क्या है? इस बात की जांच की जा रही है।