फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Girl aged 11 raped by her stepfather gives birth to a daughter

11 साल की बेटी से सौतेले पिता ने किया था रेप, दिया बच्चे को जन्म

Fri, 14 Aug 2015 11:52 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Aug 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
Girl aged 11 raped by her stepfather gives birth to a daughter

11 साल की बच्ची का एक सौतेले पिता द्वारा बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने पिता की रेप की शिकार हुई बच्ची के गर्भवती होने का पता मई में चला था। बच्ची ने अब एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है।

विज्ञापन


मामला दक्षिण अमेरिका के देश पराग्वे की राजधानी असुसिऑन का है। बताया जा रहा है कि मई में बच्ची ने अपनी मां से पेट दर्द होने की शिकायत की थी तो उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच कि तो पता चला कि बच्ची गर्भवती है। डॉक्टरों की बात सुन परेशान मां ने उने गर्भपात कराने की गुजारिश की लेकिन डॉक्टरों ने ऐसा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन


मिरर के मुताबिक डॉक्टरों का कहना था कि बच्ची अब 21 सप्ताह से ज्यादा की गर्भवती है ऐसे में अब गर्भपात कराने से बच्ची की जान को खतरा है। इसके बाद बच्ची को जन्म दिलाने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप में मां और बाप दोनों पर मामला दर्ज

Girl aged 11 raped by her stepfather gives birth to a daughter

मानव अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्‍था एम्नेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार बच्ची का बलात्कार उसके सौतेले पिता ने ही किया है। मासूम बच्‍ची का बलात्कार की खबर सामने आने पर पराग्वे पुलिस ने पीड़िता की मां पर बच्ची की उपेक्षा करने और उसके पिता पर बलात्कार करने और बच्चे का शोषण करने का मामला दर्ज किया है।

इससे पहले डब्‍ल्यूएचओ ने मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि इस उम्र में बच्ची का गर्भवती होना जबकि उसका शरीर पूरी तरह से विकसित नहीं है उसके जीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

सीएनएन के अनुसार बच्ची ने एक स्वस्‍थ्य बच्चे हो जन्म दिया है। इस बच्चे का वजन 6.6 पाउंड यानी करीब तीन किलो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed