फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   ghaziabad man murdered in firozabad

बड़े भाई की साली पर थी गंदी नजर, साले ने मार डाला!

Wed, 22 Jan 2014 12:02 PM IST
Updated Wed, 22 Jan 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad man murdered in firozabad

एक युवक अपने बडे़ भाई की साली पर गंदी नजर रखता था। वह कई बार उसके घर गया। जब साले को यह बात पता चली तो उसने उसे घर आने से मना कर दिया। लेकिन वह कहां मानने वाला था।

विज्ञापन


वह युवक एक दिन लापता हो गया। एक महीने बाद पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है। उसके बड़े भाई के साले ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर हथौड़े से उसका कत्ल कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलफाम और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अब्दुल अभी फरार है। इस वारदात को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में अंजाम दिया गया। युवक गाजियाबाद में ऑटो चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने से लापता था युवक

ghaziabad man murdered in firozabad

विजयनगर के एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि अशरफ उर्फ सूरज (24) मूल रूप से फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह गाजियाबाद के खोड़ा में रहता था जबकि अशरफ का भाई और पिता प्रताप विहार में रहते हैं।

21 दिसंबर 2013, को अशरफ पिता से यह कहकर गया था कि फिरोजाबाद जा रहा है। वह उसी दिन से लापता था। 31 दिसंबर को उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। छानबीन में पता चला कि अशरफ को फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी गुलफाम ने फोन किया था। पुलिस ने गुलफाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।

'कई बार घर आने से मना किया, मगर वह नहीं माना'

ghaziabad man murdered in firozabad

आरोपी गुलफाम ने बताया कि अशरफ उसकी बहन का देवर है। उसका घर आना जाना था। वह उसकी छोटी बहन पर गलत नजर रखता था। कई बार उसे घर आने से मना किया और समझाया भी, मगर वह नहीं माना।

उसने बताया कि 21 दिसंबर को उसने नौकरी दिलवाने के बहाने अशरफ को फिरोजाबाद बुलाया। जब वह फिरोजाबाद पहुंचा तो 21 दिसंबर को ही राहुल और अब्दुल के साथ मिलकर उसने सरसों के खेत में हथौड़े से उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed