झील में बुजुर्ग की लाश से बंधा मिला बीवी का कटा सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते रविवार और सोमवार को ऑस्ट्रिया की ट्रॉन्सी झील से एक शूटकेस मिला था जिसमें बुजुर्ग औरत के शरीर के टुकड़े मिले थे। अब झील से बुजुर्ग आदमी की लाश के साथ बंधा हुआ औरत का सिर मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस ये मानकर चल रही है कि जर्मन पेंशनभोगी ने अपनी बीवी का गला काटकर हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली।
ऑस्ट्रियन अथॉरिटी ने बुजुर्ग दंपति की लाशों की शिनाख्त की है और उन्हें पश्चिमी जर्मनी के फ्रैंकफर्ट का बताया है।
पुलिस अंदाजा लगा रही है कि बुजुर्ग ने पहले बीवी को मारा फिर खुद को
डेलीमेल की खबर के मुताबिक पुलिस के गोताखोरों ने झील से लाश को निकाला तो कमर से बंधा हुआ औरत का सिर मिला जिसे एक पत्थर के सहारे बांधा गया था।
इससे पहले पुलिस को एक-एक करके दो दिन दो शूटकेस मिले थे जिनमें औरत के शरीर के टुकड़े भरे थे। शूटकेस में औरत का सिर नहीं था तो पुलिस ने इलाके की तलाशी ली और गोताखोरों को झील में उतार दिया।
गोताखोरों ने झील की तलहटी से बुजुर्ग की लाश को खोज निकाला। लाश पत्थर के वजन की वजह से तलहटी में टिकी हुई थी। पुलिस हत्या और खुदकुशी का मामला तो बता रही है, लेकिन लाशों की शिनाख्त के बारें इन्कार कर रही है।