फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangraped with sisters in up

नौकरी का झांसा देकर दो बहनों से गैंगरेप

Mon, 17 Mar 2014 07:10 AM IST
Updated Mon, 17 Mar 2014 07:10 AM IST
विज्ञापन
Gangraped with sisters in up
छपरौली क्षेत्र के एक गांव की दो चचेरी बहनों को नौकरी का झांसा देकर दो युवकों ने दिल्ली में बंधक बनाकर तमंचे से डराकर गैंगरेप किया। आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदाय के हैं। इसके चलते गांव में तनाव बना है। इस मामले में एक आरोपी पर पहले से ही अपहरण का केस दर्ज है।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों बहनों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पीड़िताओं ने बताया कि वे कक्षा 11 में पढ़ती है। गांव का ही एक दूधिया फिरोज पड़ोस में दूध लेने आता था। इसी दौरान उसने उन्हें नौकरी लगवाने को कहा।

विज्ञापन


14 मार्च को वह उन्हें नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपने साथ दिल्ली में ले गया। रास्ते में उसका एक दोस्त भी मिल गया था। आरोप है कि दिल्ली में एक कमरे में ले जाकर तमंचे के बल पर उनके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़‌िताओं का मेड‌िकल टेस्ट

Gangraped with sisters in up

विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपियों ने उन्हें कोर्ट मैरिज करने का झांसा दिया। आरोपी युवक शनिवार को एक किशोरी को बड़ौत में छोड़कर फरार हो गया।

उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। छपरौली पुलिस ने देर रात उसकी बहन को दिल्ली से तलाश कर लिया। पुलिस ने पीड़ित किशोरियों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया।

आरोपी दूधिया फिरोज के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज है। घटना दो समुदाय से जुड़ी होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। छपरौली थाना प्रभारी भोजराज सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

रेप का केस दर्ज

Gangraped with sisters in up

जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पहले बहला-फुसलाकर अपहरण की बात बताई गई थी। इसका केस दर्ज हो गया। अब रेप का आरोप लगाया गया है। पीड़ित लड़कियों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

अगर रेप की पुष्टि होती है तो पहले मुकदमे को ही तरमीम कर लिया जाएगा। घटना को लेकर गांव में कोई तनाव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed