फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with student in kunda

कुंडा में छात्रा का अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप

Tue, 18 Feb 2014 01:10 AM IST
अमर उजाला, कुंडा (प्रतापगढ़)
अमर उजाला, कुंडा (प्रतापगढ़) Updated Tue, 18 Feb 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
gangrape with student in kunda

कोचिंग जा रही कक्षा 12 की छात्रा का सोमवार की सुबह तीन युवकों ने कार से अपहरण कर चलती गाड़ी में गैंगरेप किया। लड़की के शोर मचाने पर ग्रामीण और पुलिस वालों ने पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया।

विज्ञापन


छात्रा के पिता की तहरीर पर अपहरण और रेप की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। सोमवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे छात्रा कोचिंग पढ़ने जा रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही छात्रा कचहरी मार्ग से अघिया मार्ग पर करबला की ओर बढ़ी कि सामने से टवेरा गाड़ी सवार असलम पुत्र अब्दुल्ला, मो. हाकिम पुत्र आबिद निवासीगण अघिया, अरमान पुत्र कल्लू नाई निवासी अत्तानगर पहुंचे। उसको जबरन गाड़ी में बिठाकर जमेठी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचने पर एक युवक की नजर उन पर पड़ गई। उसने छात्रा के परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने भी खोजबीन शुरू की। कुंडा शिवपुरम के समीप लोगों ने आरोपियों की गाड़ी रोक ली। यहां से युवक पैदल शिवपुरम मोहल्ले की ओर भागे।


इसी दौरान भीड़ ने असलम और मो. हाकिम को दौड़ाकर पकड़ लिया जबकि अरमान भाग निकला। छात्रा के मुताबिक युवकों ने टवेरा में ही उसके साथ जबरन मुंह काला किया।

पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ ही छात्रा के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ अपहरण, दुराचार, पोस्को समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed