7 साल के बच्चे से गैंगरेप कर जिंदा जलाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से कुछ सामान लाने निकले सात साल के एक बच्चे के साथ दो युवकों ने दरिंदगी की। आरोपियों ने बच्चे के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसे जिंदा जला दिया।
घटना महाराष्ट्र में भिवंडी के पद्मानगर की है। दोनों आरोपियों ने बच्चे को अकेले देखा तो उसे बहाने से सुनसान जगह पर ले गए और रेप किया। जब बच्चे ने शिकायत करने की बात कही तो उन्होंने उसे जिंदा जला दिया।
आग लगने से बच्चा 30 फीसदी झुलस गया, हालांकि वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रहा और किसी तरह गिरते पड़ते घर तक पहुंचा।
दरिंदों ने बनाए अप्राकृतिक यौन संबंध
डेली मेल के अनुसार, पीड़ित बच्चा घर पहुंचा तो उसका हालत देख परिजन भी हैरान रह गए। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत की।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पॉक्सो एक्ट के तहत भी आरोपी बनाया गया है।
आग से झुलसे बच्चे को ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।