फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with school teacher in nagpur by fake police

फर्जी पुलिस बन महिला टीचर से किया गैंगरेप

Thu, 04 Dec 2014 12:07 PM IST
Updated Thu, 04 Dec 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
gangrape with school teacher in nagpur by fake police

दोस्त के साथ नागपुर घूमने गई महिला स्कूल टीचर के साथ पांच युवकों ने 'पुलिसकर्मी' बनकर रेप किया। घटना तब हुई जब महिला अपने दोस्त के साथ नागपुर-जबलपुर हाइवे पर लॉन्ग राइड के लिए निकली थी।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ स्वामी नारायण मंदिर में दर्शन करने आई थी।

सोमवार रात वह बाइक पर अपने दोस्त के साथ घूमने निकली। रास्ते में उन्हें पुलिस की वर्दी में पांच लोग मिले और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और विरोध करने पर उसके दोस्त को भी बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन


मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

विरोध करने पर की पिटाई

gangrape with school teacher in nagpur by fake police

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला मंदिर में दर्शन करने के बाद अपने दोस्त के साथ बाइक पर निकली। काफी दूर चलने के बाद वे दोनों रास्ते पर रूक कर एक जगह बात करने लगे। इसी दौरान दो बाइक पर पांच लोग आए और उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें वहां न बैठने की सलाह दी और साथ चलने को कहा।

आरोपी दोनों को लेकर कुछ ही दूर गए थे कि महिला के दोस्त को उनकी हरकतों पर शक हुआ। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे पीटा और वहां से भगा दिया। इसके बाद उन्होंने सुनसान जगह युवती के साथ गैंगरेप किया।

कलमना पुलिस के अनुसार, घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और उसने परिजनों को पूरी बात बताई। इस बीच उसके दोस्त ने भी पुलिस को उसके अपहरण की सूचना दे दी थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पहले युवती का मेडिकल कराया और रेप की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed