फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape with Nurse by her Boyfriend and Friends: Moradabad

नामी अस्पताल की नर्स से गैंगरेप, हालत गंभीर

Mon, 23 Feb 2015 03:08 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 03:08 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with Nurse by her Boyfriend and Friends: Moradabad

मुरादाबाद के एक नामी अस्पताल की नर्स से उसके ही प्रेमी ने साथियों के साथ गैंगरेप किया। हालत बिगड़ी तो मझोला थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराकर फरार हो गए।

विज्ञापन


इस सनसनीखेज कांड पर अस्पताल में खलबली मची हुई है। केरल निवासी नर्स के परिजनों को सूचना दे गई है। अस्पताल प्रबंधन उनके आने का इंतजार कर रहा है उसके बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


केरल की रहने वाली नर्स शहर के एक नामी निजी अस्पताल में इमरजेंसी नर्सिंग स्टाफ के तौर पर काम कर रही है। मुरादाबाद में वह अकेले ही लाइनपार में किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित के खाली घर में ले जाकर गैंगरेप

Gangrape with Nurse by her Boyfriend and Friends: Moradabad

इसी अस्पताल के एक फार्मासिस्ट से उसका पिछले कुछ साल से अफेयर चल रहा था। शनिवार की शाम ड्यूटी आफ होने के बाद फार्मसिस्ट ने नर्स को घुमाने के बहाने साथ ले गया। बताते हैं कि इस दौरान दोनों शहर में ही कहीं किसी परिचित के खाली घर में पहुंच गए।

कुछ देर बाद ही फार्मासिस्ट ने फोन पर अपने दोस्तों को बुला लिया। यहां सभी ने नर्स से रेप किया। विरोध के कारण उसे कई जगह गंभीर चोटें भी लगी हैं। गंभीर हालत में उसे बाद में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराकर फरार हो गए हैं।

नर्स की हालत गंभीर बनी हुई है और अभी तक ठीक से कुछ भी नहीं बता सकी है लेकिन उसने अपने साथ हुए वाकये की जानकारी बहुत हद तक दे दी है। इसी आधार पर अस्पताल प्रशासन ने केरल में उसके परिवारवालों को उसके बीमार होने की सूचना दी है। आगे की कार्रवाई परिजनों के यहां पहुंचने पर की जाएगी।

बागपत: 14 साल की बच्ची से दो भाइयों ने किया गैंगरेप

Gangrape with Nurse by her Boyfriend and Friends: Moradabad

बागपत में एक भट्ठे पर 14 वर्षीय किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है दो सगे भाइयों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दूसरे समुदाय की किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप किया।

भट्ठा मालिक ने पीड़ितों को धमकी दी कि यदि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।

किशोरी के पिता ने बताया शनिवार की रात वे भट्ठे पर सोए थे। उनकी बेटी अपनी भाभी के साथ करीब 10 बजे सोने चली गई। रात करीब 11 बजे उनकी बेटी कमरे से गायब हो गई। तलाश करने पर सुबह करीब चार बजे भट्ठे पर काम करने वाले एक युवक के कमरे में बेहोश हालत में मिली।

होश में आने पर बच्ची ने सुनाई दास्तां

Gangrape with Nurse by her Boyfriend and Friends: Moradabad

उसके पास मौजूद आरोपी युवक धमकी देते हुए चले गए। होश में आने के बाद उसकी बेटी ने बताया कि भट्ठे पर काम करने दो सगे भाई अपने एक साथी के साथ उसका अपहरण करके अपने कमरे में ले गए। वहां पर आरोपी दोनो भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो आरोपी भट्ठा मालिक ने उन्हें भट्ठे पर बंधक बना लिया और धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

किसी तरह वे कोतवाली पहुंचे। उन्होंने भट्ठा मालिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते भट्ठा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी के.एम दोहरे ने कहा लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

फीरोजाबाद: गैंगरेप पीड़िता के घर हमला, पति को उठाया

Gangrape with Nurse by her Boyfriend and Friends: Moradabad

फीरोजाबाद में शनिवार को आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर के अपहरण व गैंगरेप की पीड़िता महिला के घर पहुंचने के बाद मामले को गर्माता देख आरोपियों ने रविवार सुबह पीड़िता के घर पर हमला बोल दिया और मारपीट कर महिला के पति को उठाकर ले गए।

आरोप है कि दोपहर बाद मामले की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। आईजी  ने एसपी फीरोजाबाद को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस पर एसपी ने सीओ जसराना को जांच के आदेश दे दिए हैं।

अमिताभ ठाकुर व सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर शनिवार सायं पांच बजे पीड़िता के घर पहुंचे थे और पीड़िता के अलावा उसके परिवारीजनों, आरोपी पक्ष और ग्रामीणों से बात कर लौट आए थे।

आईजी नागरिक सुरक्षा ने बताया कि रविवार सुबह पहले ग्रामीणों ने फोन से घटना की जानकारी दी, उसके बाद पीड़िता की सास ग्रामीणों के साथ गैस्ट हाउस आकर मिली। शासन को भी इस मामले से लिखित रुप से अवगत कराया गया है।

महिला के साथ दो बार किया गैंगरेप

Gangrape with Nurse by her Boyfriend and Friends: Moradabad

बता दें, अपहरण और गैंगरेप का ये मामला थाना एका क्षेत्र से जुड़ा है और महिला के साथ दो बार गैंगरेप किया गया। पहली घटना पांच नवंबर 2013 को हुई थी। तारीख पर गई महिला के साथ तत्कालीन प्रधान पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था।

चार मार्च 2014 को फिर से आरोपियों ने महिला का अपहरण कर, उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने एफआर लगा दी। पीड़िता व उसके पति ने आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर से न्याय की गुहार लगाते हुए पुन: जांच की मांग की थी।

थानाध्यक्ष एका का कहना है कि आरोपियों ने न तो पीड़िता के पति को पीटा है और न ही उसको उठा ले गए । पीड़िता ने एक वर्ष पूर्व अपने पति को छोड़ दिया है। रविवार सुबह 12 बजे वह बयान देने आईजी के पास गया था। उसके बाद घर लौट आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed