फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape with noth east girl in delhi

दिल्ली में हुआ नार्थ-ईस्ट की युवती से गैंगरेप

Sun, 23 Feb 2014 02:58 PM IST
Updated Sun, 23 Feb 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with noth east girl in delhi

शनिवार को दोनों आरोपी उसे महिपालपुर इलाके में अकेला छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती पीसीआर पुलिसकर्मियों को शनिवार दोपहर को महिपालपुर इलाके में संदिग्ध हालत में मिली।

विज्ञापन


पीसीआर कर्मियों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम को दी। युवती को वसंतकुंज थाने लाया गया। युवती ने आरोप लगाया है कि ब्वॉय फ्रेंड समेत दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


वसंत कुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

दोनों आरोप‌ियों को पुल‌िस ने धरा

Gangrape with noth east girl in delhi

शुरू में युवती उस जगह का पहचान नहीं कर पा रही थी, जहां वह ठहरी थी। पुलिस युवती को लेकर तीन से चार घंटे इधर से उधर घूमती रही। कई घंटे के प्रयास के बाद पुलिस उस जगह की पहचान कर पाई।

पुलिस ने देर रात दोनों आरोपी युवकों को पकड़ लिया। एक आरोपी असम का रहने वाला है।

असम की युवती बनी श‌िकार

Gangrape with noth east girl in delhi
दक्षिण जिले के वसंतकुंज इलाके में शुक्रवार की रात नार्थ-ईस्ट की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती शुक्रवार को ही दिल्ली आई थी। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

दक्षिण जिला डीसीपी बीएस जायसवाल ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्जकर दो आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

केरल से द‌िल्ली आई थी युवती

Gangrape with noth east girl in delhi

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार करीब 21 वर्षीय पीड़ित युवती असम की रहने वाली है। युवती अपने ब्वॉय फ्रेंड के साथ असम से दक्षिण भारत गई थी। वह केरल से शुक्रवार शाम को दिल्ली पहुंची थी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उतरकर युवती और उसका दोस्त महिपालपुर में रहने वाले किसी परिचित के घर चले गए। युवती का आरोप है कि यहां उसके साथ उसके दोस्त समेत अन्य युवक ने दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed