फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape with minor in Kanpur.

यूपी: नाबालिग छात्रा को उठाकर चलती कार में गैंगरेप

Mon, 16 Nov 2015 05:35 AM IST
Updated Mon, 16 Nov 2015 05:35 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with minor in Kanpur.

कानपुर के चकेरी में रविवार देर रात चार युवकों ने आठवीं कक्षा की छात्रा को उठाकर चलती कार में गैंगरेप किया।

विज्ञापन


लहूलुहान छात्रा को दरिंदे उन्नाव के नवाबगंज में टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे सूनसान में फेंककर भाग निकले। आधी रात के बाद होश आने पर छात्रा ने एक राहगीर के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन वहां पहुंचे और छात्रा को अस्पताल ले गए।

चकेरी इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

एक राहगीर के मोबाइल से परिजनों को दी गई सूचना

Gangrape with minor in Kanpur.

चकेरी की शिवगोदावरी चौकी क्षेत्र में एक टेनरी कर्मी परिवार के साथ रहता हैं। इनकी 15 साल की बेटी इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है।

टेनरी कर्मी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है। रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी बेटी मुहल्ले में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर मां के लिए दवा लेने गई थी।

रास्ते में कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती दबोच कर उसे कार में बैठा लिया और कार लेकर कानपुर-लखनऊ हाइवे पर दौड़ा दी और चलती कार में चारों युवकों ने बेटी के साथ रेप किया। विरोध और शोर मचाने पर उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दबिशें

Gangrape with minor in Kanpur.

करीब दो घंटे तक हैवानियत करने के बाद दरिंदे उसे टोल प्लाजा के पास सूनसान जगह फेंक कर भाग निकले। बेहोश लड़की काफी देर तक वहीं पड़ी रही। होश में आने पर लड़की किसी तरह रोड पर आई और एक राहगीर को रोककर घरवालों को खबर दी।

देर रात परिवार के लोग वहां पहुंचे और छात्रा को लेकर अस्पताल भागे।

चकेरी इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि छात्रा ने मुहल्ले के शादाब, साकिब और उनके दो साथियों पर कार में रेप का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई थी। आरोपियों के घरों पर दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक आरोपी की छात्रा से दोस्ती थी। छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed