फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape with Minor in Hospital at Agra.

मथुरा: अस्पताल के बेड से घसीटकर नाबालिग संग गैंगरेप

Thu, 16 Jul 2015 10:55 PM IST
Updated Thu, 16 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with Minor in Hospital at Agra.

मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती एक पैर से लाचार बालिका (10) को मंगलवार की रात दरिंदे बेड से उठा ले गए और उसके साथ परिसर में ही स्थिति बगीची में गैंगरेप किया।

विज्ञापन


जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही इस घटना को छिपा लिया गया। बुधवार को एक दरिंदा अपने साथी के साथ अस्पताल में पहुंचा तो बलात्कार की शिकार बालिका ने उसे देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद अस्पताल कर्मियों व लोगों ने दोनों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


बालिका के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को नहीं दी। दोनों युवकों पर अस्पताल में आवारागर्दी करने का आरोप लगाया गया था। गुरुवार को मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस को गैंगरेप की जानकारी दी गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभी इस मामले में एक ही गिरफ्तारी की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के एक दिन बाद टूटी प्रशासन की खामोशी

Gangrape with Minor in Hospital at Agra.

गत 21 मार्च को मथुरा रेलवे जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से 10 वर्षीय अज्ञात बालिका के एक पैर की एड़ी कट गई थी। उसे गंभीर हालत में जीआरपी ने जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया। ये बालिका अपना नाम पता नहीं बता पा रही है।

जिला अस्पताल के हड्डी विशेषज्ञ डाक्टर लालसिंह की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। अब उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा था। इसी बीच मंगलवार की रात उसके साथ दरिंदगी  हो गई। वारदात के बाद आरोपी उसे बगीची में छोड़कर फरार हो गए थे,  दर्द से कराहती बालिका को अस्पताल कर्मियों ने दर्दनिवारक दवाएं खिला दीं और घटना को छिपा लिया।

बुधवार को बालिका के शोर मचाने पर पकड़ा गया आरोपी असलम निवासी गोपालपुरा बंगालीघाट है। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद उसके एक साथी को भी पकड़ लिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में एक के ही हिरासत में होने की बात कह रही है।

एफआईआर दर्ज, दो आरोपियों को हिरासत में लिया

Gangrape with Minor in Hospital at Agra.

आरोपी असलम ने पुलिस को बताया कि वह पांच दिन से लगातार बालिका को समोसा खिलाता रहा और उससे हमदर्दी जताता था। बालिका लावारिस है लिहाजा जो भी कुछ तीमारदार देते थे उसे ले लेती थी। उसकी इसी बेबसी का फायदा उठाकर दरिंदा अपने साथियों के साथ उसे बेड से घसीट ले गया।

कोतवाली पुलिस ने मामले में बलात्कार और पास्को एक्ट में दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस केपी गर्ग का कहना है कि संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है।

मामले में एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में बालिका संग दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। सीएमएस की ओर से तहरीर गुरुवार अपराह्न दी गई है। आरोपी एक युवक को पकड़ लिया है। बालिका को मेडिकल को भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed