फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape with minor in faridabad

कार में घुमाने के बहाने नाबालिग के साथ गैंगरेप

Sun, 05 Jan 2014 12:43 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 05 Jan 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with minor in faridabad

हरियाणा के फरीदाबाद में एक नाबालिग किशोरी के साथ गाड़ी में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने में आया है।

विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि एक जनवरी को नहरपार पद्मनगर निवासी उसकी सहेली उसके घर आई और उससे नए साल पर घूमने चलने के लिए कहा।

लड़की सहेली के साथ थ्रीव्हीलर में बदरपुर बॉर्डर चली गई। आरोप है कि वहां सहेली ने पहले से ही अपने दोस्तों को बुला रखा था। कार में चार लड़के अमन, सुनील, दीपक व माइकल मौजूद थे। गाड़ी में दो लड़कियां भी थीं, जिन्होंने चुन्नी से चेहरा ढंक रखा था।
विज्ञापन


किशोरी और उसकी सहेली उस गाड़ी में बैठ गईं। पहले से कार में बैठी दोनों लड़कियां रास्ते में उतर गईं। फिर लड़के गाड़ी को कहीं जंगल में ले गए। सहेली किशोरी से थोड़ी देर में आने की बात कहकर चली गई। उसके जाते ही लड़कों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दीपक, अमन और सुनील ने उससे गाड़ी में दुष्कर्म किया। चौथा युवक माइकल गाड़ी की निगरानी करता रहा। पीड़िता ने बताया कि उसकी सहेली के आने पर लड़के उसे बाईपास रोड पर उतारकर चले गए। घर आकर लड़की की तबीयत खराब हो गई। इस पर मां ने पूछताछ की तो उसने सारी बात बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed