फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with minor girl in uttar pradesh

यूपी: बचाव में भागती रही नाबालिग, दरिंदों ने नहीं बख्शा

Sat, 29 Nov 2014 11:21 AM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 11:21 AM IST
विज्ञापन
gangrape with minor girl in uttar pradesh

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में गन्ने के खेत में नाबालिग छात्रा का शव बरामद होने के मामले में दुराचार की पुष्टि हो गई है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में नामजद किए गए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी अरविंद सेन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर 10 से 12 जगहों पर चोट और खरोंच के निशान मिले हैं। उनका दावा है कि दुराचार करने वाला सिर्फ एक आरोपी है, जबकि इस घटना को अंजाम देने में उसके दोनों साथियों ने उसकी मदद की। उन्होंने मौत का कारण दम घुटना बताया है।
विज्ञापन


बुधवार देर रात चले पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की अलसुबह छात्रा का शव उसके गांव पहुंचा। शव पहुंचने पर उसके घर पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सीओ मितौली मिथिलेश कुमारी दीक्षित और एसओ बृजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर मिले चोटों में अधिकतर निशान चेहरे पर मिले हैं। चोटों से पता चलता है कि दुराचार के समय हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गईं। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

बकौल एसओ, एक आरोपी ने कबूल किया है कि वह उसका गला न दबाता तो भेद खुल जाता। उधर एसपी ने स्पष्ट किया है कि छात्रा दलित नहीं है। वह लोनिया बिरादरी की है, जो पिछड़ी जाति में आती है।

पूरी प्लानिंग के साथ किया गैंगरेप और मर्डर

gangrape with minor girl in uttar pradesh

मितौली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में परतें उधड़ने लगी हैं। गांव में छात्रा के घर से घटनास्थल की दूरी करीब 450 मीटर है। खास यह है कि गन्ने के खेत में जिस स्थान पर शव मिला, वह सड़क से करीब 20 फुट की दूरी पर है।

स्थान, सुबह का समय और वारदात का अंदाज इसके पूरी तरह सुनियोजित होने की ओर इशारा कर रहा है। घटना के कारणों के बारे में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है, लेकिन पीड़ित पिता और ग्रामीणों ने काफी हद तक वारदात के बारे तस्वीर स्पष्ट कर दी है। बस पुलिस की ओर से खुलासा होना अभी बाकी है।

मृतका के पिता के मुताबिक छात्रा सुबह करीब साढ़े सात बजे शौच जाने के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह नहीं लौटी। काफी देर होने के बाद परिवार वालों को चिंता हुई, तो उसका पिता ही उसे ढूंढते हुए सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा था। सड़क से करीब 20 फुट दूर खेत के अंदर उसकी बेटी का शव पड़ा था।

सुबह के वक्त गांव से कुछ दूरी पर ही गैंगरेप के बाद हत्या की वारदात कई सवाल खड़े कर रही है तो अपराधियों के खौफनाक मंसूबों को बयां करने के लिए काफी है कि दरिंदगी से कई दिन पहले से ही अपराधियों ने वारदात का खाका तैयार कर लिया था, जिसे बुधवार को मौका देखकर अंजाम दे दिया गया।

जिसने भी वो मंजर देखा, कांप गया

gangrape with minor girl in uttar pradesh

छात्रा के शव पर चोटों के निशान और खेत में इधर-उधर बिखरे कपड़े बेखौफ अपराधियों की दरिंदगी की दास्तां कह रहे थे। जिसने भी खेत के अंदर का मंजर देखा, वह सिहर गया।

सूत्रों की माने तो घर से छात्रा के निकलने और उसके शव मिलने के बीच करीब दो घंटे का अंतर है। अपराधी पहले से ही घात लगाकर गन्ने के खेत में छिपे हुए थे, जैसे ही मौका मिला उसे खेत में खींच ले गए।

आरोपी का घर चंद कदमों की दूरी पर
इस जघन्य वारदात के मुख्य आरोपी का घर मृतका के घर से करीब 20 फुट की दूरी पर है। आरोपी और पीड़ित परिवार के बीच करीब पांच माह पहले छेड़खानी के मामले में विवाद हुआ था, जिसमें मामला पुलिस तक पहुंचा था।

सूत्र बताते हैं कि शिकार बनी छात्रा ने आरोपी को लाठी मार दी थी। वहीं पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी के फरार होने पर पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया था। लिहाजा वारदात के पीछे रंजिश की एक वजह यह भी मानकर पुलिस तफ्तीश कर रही है।

चर्चित रहे दुराचार के बाद हत्या के मामले

gangrape with minor girl in uttar pradesh

-21 अगस्त 2009 : निघासन क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की दुराचार के बाद हत्या कर शव तालाब में फेंका दिया गया।
-10 जून 2011 : निघासन थाने में 12 वर्षीय बालिका से दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। सीबीआई ने इस मामले में सीओ के एक गनर को आरोपी माना था और वह जेल गया था।

-21 अगस्त 2011 : निघासन क्षेत्र के गांव में 15 वर्षीय किशोरी शौच के लिए खेत को गई थी। उसकी भी दुराचार के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा था।
-30 फरवरी 2013 : थाना सिंगाही के गांव में आरोपी ने एक घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी।

-21 फरवरी 2014 : निघासन क्षेत्र के पढ़ुआ पुलिस चौकी के एक गांव में भी 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार करने के हाथ, गर्दन आदि काटकर उसका शव नहर में फेंक दिया।
-19 अगस्त 2014 : ढखेरवा चौकी के एक गांव में घास छीलने गई एक 13 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों में से दो का चालान भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed