फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with minor girl in mujaffarnagar

यूपी: लड़की को अगवा कर दो महीने तक गैंगरेप

Thu, 26 Mar 2015 11:26 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
gangrape with minor girl in mujaffarnagar

दो माह से लापता किशोरी को बंधक बनाकर दो युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता मौका पाते ही आरोपियों के चंगुल से निकलकर साहिबाबाद थाने पहुंची और वहां आपबीती सुनाई। सूचना पर पहुंचे परिजन पीड़िता को लेकर भोपा थाने पहुंचे और वहां दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 जनवरी को किशोरी गायब हो गई थी। पिता ने थाने पर तहरीर दी थी लेकिन किशोरी का सुराग नहीं लग सका था।

बुधवार को अचानक परिजन किशोरी को लेकर भोपा थाने आए। उन्होंने तहरीर देकर दो आरोपियों पर किशोरी का अपहरण कर दो माह तक गाजियाबाद में अलग-अलग जगह रखकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

मौका पाकर भाग निकली पीड़िता

gangrape with minor girl in mujaffarnagar

मौका मिलने पर किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटकर साहिबाबाद थाने पहुंची और आपबीती सुनाई। साहिबाबाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो परिजन पीड़िता को लेकर भोपा थाने पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी विनोद उर्फ पप्पू निवासी तिगरी कसौली थाना नई मंडी और सोनी निवासी रहकड़ा के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया।

हलका इंचार्ज दरोगा राजपाल शर्मा ने एक आरोपी सोनी को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष अमरेश बघेल ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने का संज्ञान में आ रहा है। बावजूद इसके पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed