फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with minor girl in jaunpur

नाबालिग लड़की को खेत में खींचकर गैंगरेप, हालत गंभीर

Wed, 04 Mar 2015 11:55 AM IST
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:55 AM IST
विज्ञापन
gangrape with minor girl in jaunpur

जौनपुर के गौराबादशाहपुर में तीन युवकों ने 26 फरवरी को दोपहर बाद खेत को गई किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर घर वालों ने अचेत किशोरी को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन


मंगलवार को पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


आरोप के अनुसार पहले से घात लगाए तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और खींचकर अरहर के खेत में ले गए। वहां उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। इससे किशोरी अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। खेत में काम कर रही एक महिला की नजर किशोरी पर पड़ी तो उसने उसके घर वालों को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप और बजरंग दल ने दी चेतावनी

gangrape with minor girl in jaunpur

घरवालों ने आनन-फानन में उसे जौनपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि पीड़ित के घरवाले आरोपियों की धमकी से सहमे थे।

इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली वे पीड़ित के पिता के साथ मंगलवार को थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

उधर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ग्रामीण सड़क पर उतरेंगे। गौराबादशाहपुर थोन के एसओ ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed