{"_id":"0f16eb2fd86fb2ec137d40d149a87e5c","slug":"gangrape-with-minor-girl-in-bandra-boyfriend-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली की मदद से गैंगरेप, ब्वॉयफ्रेंड समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सहेली की मदद से गैंगरेप, ब्वॉयफ्रेंड समेत दो गिरफ्तार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 12 Sep 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
मुंबई में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके ब्वॉयफ्रेंड समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जबकि पुलिस लड़की की एक सहेली की भी तलाश कर रही है। वह भी इस मामले में आरोपी है।
निर्मलनगर पुलिस के अनुसार, श्वेता (परिवर्तित नाम) 24 अगस्त से अपने बांद्रा स्थित घर से गायब थी। उसके रिश्तेदारों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 सितंबर को वह घर वापस लौटकर आई तो घरवाले उसे थाने ले आए। उसने बताया कि बांद्रा के बेहराम नगर के रहने वाला 20 वर्षीय ब्वॉयफ्रेंड विजय कुमार राजभर ने उससे रेप किया। फिर उसकी एक सहेली ने उसी इलाके में एक 49 वर्षीय अख्तर मंसूरी से मुलाकात कराई थी।
विज्ञापन
उस युवक ने अपने घर में श्वेता से तीन बार रेप किया। साथ ही उसके दोबारा अपने घर न आने पर मंसूरी ने गंभीर नतीजे भुगतने की भी धमकी दी।
पुलिस के अनुसार, मंसूरी और राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्वेता की नाबालिग सहेली की भी तलाश की जा रही है। तीनों के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मंसूरी और राजभर को 17 सितंबर तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया है।