{"_id":"b344f2bd848b7403e41a3a57634215b9","slug":"gangrape-with-minor-girl-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले गैंगरेप, फिर MMS से ब्लैकमेलिंग, फिर 28 दिन रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
पहले गैंगरेप, फिर MMS से ब्लैकमेलिंग, फिर 28 दिन रेप
अमर उजाला, बागपत
Updated Wed, 13 Nov 2013 07:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में चार युवकों ने एक नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल कर 28 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के ही चार युवकों ने रेप किया। इसी दौरान उसकी वीडियो क्लीपिंग भी बना ली।
'50 हजार दो, वर्ना गैंगरेप का MMS इंटरनेट पर'
इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर 28 दिन तक दुष्कर्म रहे। पुलिस को इसकी तहरीर मिली, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी।
किशोरी के पिता ने सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर पूरा घटनाक्रम बताया। एसपी ने जांच सीओ मंशाराम गौतम को सौंपी है।
'SC के रिटायर्ड जज ने किया यौन उत्पीड़न'
एसपी ऑफिस पहुंचे एक व्यक्ति ने बताया कि 29 सितंबर को उसकी 14 वर्षीय बेटी पड़ोस के सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। तभी उसे पड़ोसी युवक ने अपने घर पर बुला लिया।
विज्ञापन
लड़की को मेरठ ले गए
आरोप है कि घर पर पहले से ही मौजूद गांव के ही तीन युवकों ने किशोरी को पकड़ लिया। चारों युवकों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
अश्लील क्लिप से ब्लैकमेल करने पर MLA का साला धरा
आरोपियों ने अपने मोबाइल में उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो वीडियो क्लीपिंग सार्वजनिक कर दी जाएगी। आरोप है कि आरोपी किशोरी को अपने साथ मेरठ ले गए। वहां पर भी उससे दुष्कर्म करते रहे।
पुलिस दिखा रही लापरवाही
20 अक्तूबर को किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से निकलकर घर पर पहुंची। उसने परिवार के लोगों को आपबीती बताई। उन्होंने सिंघावली अहीर थाने में घटना की शिकायत की लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
आरोपी बार-बार जान से मारने तथा वीडियो क्लीपिंग को सार्वजनिक करने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार काफी डरा हुआ है। उसने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
एसपी जितेंद्र कुमार शाही का कहना है कि मामले की जांच सीओ बागपत को दी गई है। अगर आरोप सही पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।