फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape with Japanese woman in Bihar.

बिहार: जापानी युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप

Sat, 03 Jan 2015 11:17 AM IST
एजेंसी/गया, कोलकाता
एजेंसी/गया, कोलकाता Updated Sat, 03 Jan 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
Gangrape with Japanese woman in Bihar.

बिहार और कोलकाता पुलिस की एक संयुक्त टीम ने एक जापानी युवती को बिहार में बंधक बनाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में शुक्रवार को दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस की टीम ने जहीर और शाहिद को गया जिले के तारो गांव से गिरफ्तार किया। गया के पुलिस अधीक्षक निशांत कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता द्वारा कोलकाता में दर्ज एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन


इसमें उसने बताया था कि इन दोनों भाइयों के साथ कुछ अन्य लोगों ने उसे 26 दिसंबर से बद्ध किया था और इस दौरान उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

कोलकाता पुलिस के विशेष पुलीस अधीक्षक (अपराध) पल्लब कांति घोष ने बताया कि पीड़िता की 20 नवंबर को जापानी बोल सकने वाले वासिम खान से दोस्ती हुई। वासिम उसे गया लेकर गया। यहां उसने उसके साथ छेड़खानी की और उसके बैंक खाते से 76 हजार रुपये भी निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने युवती को जहीर और शाहिद को सौंपा। चार दिन तक दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने उसे वाराणसी की बस में बिठाकर छोड़ दिया। इसके बाद पीड़िता ने एफआईआर दर्ज करवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed