मुलायम के गढ़ में गैंगरेप कर शव फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इटावा में घर में अकेली छात्रा को अगवा कर दरिंदों ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक युवक और उसकी भाभी को हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
घर पर अकेली पाकर किया छात्रा को अगवा
थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। रविवार को उसकी मां पारिवारिक कार्यक्रम में आगरा गई थी। पिता की मौत करीब 12 साल पहले हो चुकी थी। घर में छात्रा और उसका छोटा भाई था।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे छात्रा घर के बाहर जानवरों को चारा दे रही थी। उसका भाई जानवर चराने गया था। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने छात्रा को अगवा कर लिया।
शाम करीब छह बजे उसका भाई घर लौटा तो देखा घर में चारा बिखरा था और पानी की बाल्टी पड़ी थी। बहन को न पाकर उसने तलाश की।
पता न चलने पर उसने गांव के ही अपने मौसा और पड़ोसियों को जानकारी दी। मां को भी फोन कर बताया। सूचना मिलने पर आई पुलिस खानापूर्ति कर चलती बनी।
रात ढाई बजे मिला छात्रा का शव
रात करीब साढ़े 10 बजे छात्रा की मां गांव पहुंची। गांव वाले पहले से ही छात्रा की खोजबीन में लगे थे। मां के आने के बाद भी उसकी तलाश की गई, किंतु कहीं पता नहीं चला।
परिवार के लोग बेटी की चिंता में जाग रहे थे। रात करीब ढाई बजे घर से दो सौ मीटर दूर गांव किनारे गेहूं के खेत में आग जलती दिखाई पड़ी।
ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो किशोरी का शव जलता हुआ मिला। साथ ही दो लोग भागते हुए दिखाई दिए। शव को पेट्रोल डालकर जलाया गया था।
आरोपी और उसकी भाभी हिरासत में
तुरंत ही इस घटना की सूचना लबेदी पुलिस को दी गई। छात्रा की मां ने गांव के ही अरविंद उर्फ झंडू समेत तीन लोगों पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया।
इस मामले में गांव के ही अरविंद, उसकी भाभी रेनू समेत तीन अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने अरविंद और उसकी भाभी रेनू को गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह एसएसपी दिनेश कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इंटर्नल पार्ट में भी चोट के निशान हैं। डाक्टरों का मानना है कि मुंह में कपड़ा ठूंसकर, नाक और मुंह दबाकर हत्या कर शव जलाया गया है।