फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with dalit woman

अगवा कर दलित युवती से गैंगरेप, हत्या की धमकी

Thu, 07 Nov 2013 12:40 PM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 07 Nov 2013 12:40 PM IST
विज्ञापन
gangrape with dalit woman

फर्रुखाबाद में हैंडपंप पर पानी भरने गई दलित युवती को धमकाकर उसके साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया।

विज्ञापन


युचकों ने उसे जाने से मारने की धमकी भी दी और फिर फरार हो गए। पीड़िता ने दो नामजद, दो अजनबी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को निर्देश दिए हैं। हालांकि चारों अभी फरार बताए गए हैं। थाने की टीम अलग से मामले की छानबीन कर रही है।

मेरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की बीस वर्षीय दलित युवती मंगलवार की रात घर के बाहर लगे हैंडपंप पर पानी भर रही थी। इस दौरान गांव के ही युवक तमंचे के बल पर उसे बाजरे के खेत में घसीट ले गए।
विज्ञापन


चारों ने उससे दुष्कर्म किया। घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। रात में ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। अप्पू यादव, रामविलास शाक्य और उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर टालने का आरोप
परिजनों का यह भी आरोप है कि थाना पुलिस ने उनकी शिकायत अनसुनी कर दी थी। बुधवार सुबह मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र कुमार से की गई। उनके आदेश पर पुलिस युवती को लेकर मेडिकल कराने लोहिया अस्पताल पहुंची।


एसओ मुकेश यादव ने बताया कि अप्पू, रामविलास और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी ने बताया कि वह मौके पर गए थे। गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। दबिश में अभी आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। थाने की पुलिस भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed