फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with a woman in up, attempt to burn alive

महिला के साथ गैंगरेप, पति को जिंदा जलाने की कोशिश!

Thu, 20 Nov 2014 12:00 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
gangrape with a woman in up, attempt to burn alive

युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। इंस्पेक्टर चमनसिंह चावड़ा ने बताया कि लाश को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के बाद पीएम कराया जाएगा।

विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिलाजुड्डी के जंगल में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे महिला की लाश पड़ी मिली। हरे और लाल रंग का सूट पहने करीब 35 वर्षीय महिला के गले में काले रंग की चुनरी थी। संभवत: उसी से गला दबाकर महिला की हत्या की गई थी। महिला के दाहिने हाथ पर हरे रंग से ‘श्री शिवपूजन’ गुदा हुआ था।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कहीं और कर लाश को किसी वाहन से यहां फेंके जाने की आशंका लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी के बाहर मंगलवार देर रात बाइक सवार दो युवक पहुंचे और करीब 45 वर्षीय अधेड़ को गेट पर ही बाइक से धक्का देकर फरार हो गए। चिकित्सकों ने गेट पर पहुंचकर अधेड़ की जांच की तो वह मृत मिला। दोनों युवकों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। इस पर लाश को मोर्चरी में रखकर पुलिस को इस संबंध में जानकारी दे दी गई।

तेल छिड़ककर लगा ली आग

gangrape with a woman in up, attempt to burn alive

बागपत में बड़का रोड निवासी एक महिला की ओर से गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसका बयान लेने पहुंचे एसआई और महिला कांस्टेबिल के व्यवहार से क्षुब्ध होकर पीड़ित महिला के पति ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पीड़ितों ने कोतवाली और सीएचसी पर जमकर हंगामा किया।

महिला के पति का आरोप है कि उसके ऊपर एसआई ने ही मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर मारने की कोशिश की है। घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। वह 30 प्रतिशत जला है।

पुलिस ने एसआई की तहरीर पर आत्महत्या करने और पुलिस से अभद्रता करने का मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी ने भी मौके पर पहुंचे जानकारी की।

बड़का रोड निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके साथ देवर समेत पांच लोगों ने गैंगरेप किया है। इसको लेकर पीड़ित महिला मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंची थी। लेकिन उसे पुलिस ने धमका कर भगा दिया था।

पुलिस पर धमकाने का आरोप

gangrape with a woman in up, attempt to burn alive

रात में उसकी तहरीर पर तीन लोगों को नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया था। एक आरोपी कपिल को पूछताछ के लिए हिरासत में भी ले लिया था। बुधवार को महिला का मेडिकल कराया गया और स्लाइड जांच के लिए भेजी गई।

इस दौरान महिला के परिजन पुलिस पर धमकाने और फैसला करने का दबाव बनाने के लिए गाली-गलौज करने का आरोप लगा रहे थे। मेडिकल परीक्षण के बाद जब महिला अपने घर पहुंची तो घर एसआई फिरोज अख्तर और महिला कांस्टेबल अनुराधा बयान लेने और वीडियोग्राफी करने पहुंचे।

इसी दौरान महिला के पति सुनील ने पुलिस के सामने ही मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। वह घर से बाहर निकला और सड़क पर भरे पानी में जा गिरा। वहां से पैदल चिल्लाता हुआ कि पुलिस ने उसे जान से मारने का प्रयास किया है, कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में जमकर हंगामा किया।

पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी भेजा। वहां जमकर हंगामा हुआ। महिला के पति सुनील और परिजनों ने सीएचसी में पुलिस पर जलाने का आरोप लगाया। एएसपी विद्या सागर मिश्रा, सीओ सीपी सिंह ने घटना स्थल का दौरा किया और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कराए।

उन्होंने बताया कि सुनील ने स्वयं मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाई है। परिजन बिना वजह पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं और गैंगरेप का मामला भी प्रथम दृष्टा झूठा साबित हो रहा है। इसकी जांच कराई जा रही है। एसआई पर आरोप लगने के बाद पुलिस अधिकारी आपस में उलझ गए।

युवती की हत्या, सिर और कपड़े ले गए हत्यारे

gangrape with a woman in up, attempt to burn alive

मुजफ्फरनगर में बुधवार को एक के बाद एक तीन लावारिस लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। पीनना के जंगल में सुबह युवती की सिर कटी नग्न लाश मिली। उसकी पहचान छिपाने के लिए हत्यारे सिर भी अपने साथ ले गए। उसके साथ गैंगरेप की भी आशंका जताई जा रही है।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर अधेड़ का शव मिला, जिसे बाइक सवार दो युवक फेंक गए थे। इसके अलावा करीब दस बजे सिलाजुड्डी के जंगल में एक और महिला की लाश पड़ी मिली। तीनों शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना के जंगल में युवती की दुष्कर्म के बाद गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवती की पहचान छिपाने के लिए कातिल उसके सभी कपड़े और सिर भी साथ ही ले गए।

गांव के चौकीदार रजनीकांत ने बुधवार सुबह करीब छह बजे जंगल में स्थित बारू की खेत में युवती की लाश पड़ी होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed