फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with a minor girl in uttar pradesh

36 घंटे तक बंधक बनाकर करते रहे गैंगरेप

Sat, 31 Jan 2015 01:23 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:23 PM IST
विज्ञापन
gangrape with a minor girl in uttar pradesh

गणतंत्र दिवस की देर रात घर से अगवा कर ले जाई गई किशोरी को मकान में बंधक बनाकर 36 घंटे तक चार युवकों ने गैंगरेप किया। बुधवार दोपहर किशोरी बंद मकान से बेहोशी की हालत में मिली, जिसे उपचार दिलाने के बाद गुरुवार को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव की 15 वर्षीय लड़की को 26 जनवरी की देर रात घर के बाहर से चार युवक ने चाकू के बल पर अगवा कर लिया था। तभी से परिजन किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक महिला की निशानदेही पर किशोरी बेहोशी की हालत में गांव में ही एक बंद मकान मिल गई, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

36 घंटे तक झेलती रही हैवानियत और फिर...

gangrape with a minor girl in uttar pradesh

पुलिस ने किशोरी का उपचार कराया, जिसने होश में आने पर चार युवकों के नाम बताते हुए 36 घंटे तक गैंगरेप किए जाने की बात कही। इस पर परिजनों ने चारों आरोपियों मुकेश, प्रदीप, कल्लू और दुष्यंत के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने मुकेश व प्रदीप को गिरफ्तार कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर वीके शर्मा का कहना है कि मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है, अन्य दोनों की तलाश की जा रही है। किशोरी के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

36 घंटे तक गैंगरेप की हैवानियत झेलने वाली किशोरी के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 26 जनवरी को अगवा किए जाने के तत्काल बाद पुलिस को घटना की सूचना दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

पुलिस क्यों मानती रही इसे प्रेम-प्रसंग?

gangrape with a minor girl in uttar pradesh

27 जनवरी को भी चार आरोपियों पर शक जताते हुए पुलिस से किशोरी को बरामद करने की गुहार लगाई गई, लेकिन पुलिस ने उसके खुद ही कहीं चले जाने की बात कहते हुए इसे अनसुना कर दिया।

आरोप यह भी है कि बुधवार को किशोरी की बरामदगी के बाद भी पुलिस ने मामले को हल्के में ही लेते हुए प्रेम-प्रसंग बताते हुए कार्रवाई में हीलाहवाली की। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed