फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with a minor girl in gyanpur

मुंह दबाकर बाइक पर बैठाया, तीन दिन गैंगरेप!

Wed, 18 Mar 2015 11:41 AM IST
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
gangrape with a minor girl in gyanpur

भदोही में कोइरौना थानाक्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने 13 मार्च को किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। चौकी पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक और तहसील दिवस में मंगलवार को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में किशोरी ने बताया कि 13 मार्च को शाम सात बजे वह शौच के लिए जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और मुंह दबाकर उसे बाइक पर बिठा लिया।
विज्ञापन


वहां से उसे हड़िया ले गए। वहां एक कमरे में दोनों ने उसके साथ मुंह काला किया। उसके बाद उसे बाराबंकी ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद 16 मार्च को दोनों युवक इलाहाबाद के कर्नलगंज थाने के समीप छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवालों को सुनाई अपनी दास्तां

gangrape with a minor girl in gyanpur

वहां पर बीटा दस्ते के दो पुलिसकर्मियों से उसने आपबीती बताई। पुलिस के सहयोग से वह घर आई। थाने और कोइरौना चौकी पर प्रार्थना पत्र देने के बाद सुनवाई नहीं हुई।

इस संबंध में एसपी अनिल कुमार राय ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत उन तक पहुंची है। संबंधित थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर तत्काल मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed