यूपी: 'कार में खींचकर उन्होंने किया मेरा गैंगरेप'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में चलती कार में एक किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। सब्जी बेचने वाली किशोरी को कार सवार पांच युवक अगवा कर ले गए।
आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। बाद में किशोरी को कार से सड़क पर फेंक दिया गया। राहगीरों ने लड़की को थाने पहुंचाया। किशोरी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह रोज सिकंदराबाद सब्जी मंडी में सब्जी बेचने जाती है। उसका आरोप है कि सब्जी खरीदने वाले एक युवक ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने बुधवार दोपहर दो बजे बिलसूरी बंबे पर बुलाया।
चलती कार में लूटते रहे आबरू, फिर फेंक दिया
वह बंबे पर पहुंच इंतजार करने लगी तभी एक कार आई। कार में पांच युवक सवार थे। दो युवक कार से उतरे और उसे जबरन कार में खींच लिया। किशोरी का कहना है कि आरोपी कार को बुलंदशहर की ओर लेकर गए।
आरोप है कि पांच युवकों में से तीन ने उसके साथ चलती कार में रेप किया। इसके बाद दरियापुर बंबे के पास किशोरी को कार से फेंककर आरोपी भाग गए।
किशोरी ने बताया कि उधर से गुजर रहे लोगों ने उसे रोती बिलखते देखा परिजनों को जानकारी दी। उन्हीं लोगों ने किशोरी को कोतवाली देहात पहुंचाया। कोतवाली देहात पुलिस ने सिकंदराबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भेज दिया।
फोन पर युवती से करता था 'गंदी बात'
देहात कोतवाल रामपाल सिंह ने कहा कि किशोरी ने पांच युवकों पर चलती कार में गैंगरेप का आरोप लगाया है। तहरीर मिल गई है। चूंकि घटनास्थल सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का है इसलिए किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। तहरीर को सिकंदराबाद थाने भेज दिया गया है।
युवती से फोन पर की अश्लील बात
वहीं, नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती से सिरफिरे ने फोन पर अश्लील बातें कीं। फोन न उठाने पर अश्लील मैसेज किए। विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब एक माह पहले उसके मोबाइल पर अनजान युवक ने फोन किया।
उसने बार-बार कॉल किया तो फोन उठाना बंद कर दिया। तब आरोपी ने अश्लील मैसेज करना शुरू कर दिए। पीड़िता का आरोप है कि कई बार थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को मिली तहरीर के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
तंबाकू गोदाम में दलित युवती से गैंगरेप
कायमगंज में चार युवकों ने दलित युवती को धोखे से बुलाकर गैंगरेप किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ दलित उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है। युवती का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। एसपी ने मौका मुआयना किया तो फील्ड यूनिट ने मौके से नमूने लिए हैं।
कायमगंज क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय दलित युवती ने मंगलवार रात कोतवाली में तहरीर दी। युवती का आरोप है कि चिलांका निवासी शानू पुत्र रामनरेश खटिक ने उसे फोन कर एक अन्य युवती का नंबर पूछा था।
उसने बहाने से महिला को स्टेशन बुलाया। जहां शानू अपने दोस्त अलीगंज के लोहारी दरवाजा निवासी सनी पुत्र राकेश कुमार के साथ मिला। दोनों ने उसे यह कह कर बाइक पर बैठा लिया कि युवती उसका बाजार में इंतजार कर रही है।
दरिंदों के चंगुल से भागी तो यहां पहुंची
दोनों उसे बाजार न ले जाकर चिलांका स्थित तंबाकू गोदाम में ले गए। यहां इनके दो अन्य साथी मोहल्ला नोनियमगंज निवासी प्रखर उर्फ सुमित पुत्र शंकर दयाल गुप्ता एवं लोहाई बाजार निवासी अमित उर्फ डब्लू पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता पहले से मौजूद थे। चारों ने उसके साथ रेप किया।
किसी तरह इनके चंगुल से छूटने के बाद वह भाग कर पास में स्थित दुकान पर पहुंची और पूरी बात बताई। वहीं से पुलिस को सूचना दी गई। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट की।
इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड के पास से शानू, सनी और प्रखर को रोडवेज बस स्टैंड के पास से हिरासत में ले लिया। अमित उर्फ डब्लू भाग निकला। पुलिस ने तीनों को सुबह जेल भेज दिया। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोतवाल एके सिंह परिहार ने बताया कि चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।