फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape with 70 years old woman

यूपीः 70 साल की वृद्धा से गैंगरेप, दरिंदगी

Tue, 31 Mar 2015 09:05 AM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
gangrape with 70 years old woman

यूपी के खीरी में नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को घर में अकेले सो रही 70 वर्षीय महिला के साथ दुराचार की घटना सामने आई है। महिला को गंभीर हालत में जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सूचना पर एसपी अरविंद सेन ने महिला अस्पताल पहुंचकर परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली। इधर, सोमवार की शाम सीएमएस डॉ. मीरा वर्मा ने दुराचार की पुष्टि करते हुए बताया कि वृद्धा का उपचार चल रहा है। उधर पुलिस ने मामले में छानबीन कर एक आरोपी को दबोच लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला का पुत्र अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था। रविवार की रात महिला घर में अकेली सो रही थी। आरोप है कि आधी रात के बाद दो लोग दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए और महिला को चारपाई पर दबोचकर उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्‍तस्राव से ‌बिगड़ रही वृद्धा की हालत

gangrape with 70 years old woman

इसके बाद दोनों फरार हो गए। महिला की चीख-पुकार सुनकर गांव के तमाम लोग उसके घर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद एसओ बृजेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे और रात में ही पीड़िता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टर के मुताबिक अधिक रक्त स्राव होने के कारण बार-बार महिला की हालत बिगड़ रही थी। लेकिन सोमवार की शाम को उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ है।

जिले के एसपी अरविंद सेन ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार महिला के साथ दुराचार की बात सामने आ रही है। उसके पुत्र को गांव के ही व्यक्ति पर शक है। तहरीर मिलने पर दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed