{"_id":"cbf0608af4c672c7420b16d7218354fa","slug":"gangrape-with-12th-standard-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन जा रही छात्रा से पांच ने किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
ट्यूशन जा रही छात्रा से पांच ने किया रेप
अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 31 Dec 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूशन पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा के साथ सोमवार की सुबह पांच युवकों ने बलात्कार किया। पुलिस ने होमगार्ड के बेटे को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
रामपुर जिले के एक गांव निवासी इंटर की छात्रा साइकिल से सुबह सात बजे ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में छात्रा की साइकिल खराब हो गई। इस बीच उसे पड़ोसी गांव का युवक दान सिंह यादव मिल गया।
विज्ञापन
नाबालिग प्रेमियों के बीच दरार बना चौकीदार, और तभी...
दान सिंह बरेली कालेज, बरेली में बीए सेकेंड ईयर का छात्र है। वह उसे झांसा देकर एक मकान में ले गया। वहां पहले से ही दो युवक मौजूद थे।
बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!
विज्ञापन
कुछ देर बाद दो और युवक आ गए। मकान में छात्रा के साथ पांचों युवकों ने बलात्कार किया। छात्रा की हालत बिगड़ी तो दान सिंह उसे लेकर इलाज के लिए बाहर निकला।
किसने किया रेप? पता नहीं, नाबालिग ने बच्चे को जन्मा
शाम को कुछ लोगों ने उसे छात्रा के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर छात्रा के परिवार वाले भी पहुंच गए हैं।
कोतवाल आरके सोलंकी ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही नामजद आरोपी दान सिंह यादव निवासी गांव बहेटरा को गिरफ्तार कर लिया है।