फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape with 12 year girl in Badaun.

बदायूं फिर शर्मसार, 12 साल की नाबालिग से गैंगरेप

Sun, 02 Aug 2015 01:15 PM IST
Updated Sun, 02 Aug 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with 12 year girl in Badaun.

बलात्कार की घटनाओं के लिए बदनाम हो चुके बदायूं में एक और शर्मनाक घटना सामने आई है।

विज्ञापन


उघैती के एक गांव में देर शाम घर से निकली 12 वर्षीय बालिका को आसपास रहने वाले तीन नाबालिग लड़के जबरन खींचकर एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

शुक्रवार देर शाम पीड़ित बालिका किसी काम से घर के बाहर गई थी। तभी गांव के ही क्रमश: 17, 15 और 14 साल उम्र के तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया। वे उसे खींचकर 17 साल उम्र वाले लड़के के घर में ले गए जहां तीनों ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद बालिका को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन

घर के बाहर से खींच ले गए, तीनों गिरफ्तार

Gangrape with 12 year girl in Badaun.

बालिका अपने घर पहुंची तो उसे बदहवास और अस्तव्यस्त हालत में देखकर उसकी मां ने पूछताछ की। इस पर उसने पूरी आपबीती बताई।

शनिवार को बालिका के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई तो एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह, एसडीएम बिल्सी विधान जायसवाल और सीओ बिल्सी जगदीश चंद्र गांव पहुंचे और पीड़िता के साथ उसके मां-बाप से भी पूछताछ की।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों में सबसे बड़ा 10वीं का छात्र है जबकि बाकी दोनों नौवीं और छठी कक्षा में पढ़ते हैं।

एसपी देहात बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर गैंग रेप की रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। तीनों आरोपी नाबालिग हैं जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कानूनी राय भी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed