फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape of teenager, they made clip of gangrape

किशोरी से गैंगरेप,बनाई क्लीपिंग

Sat, 19 Sep 2015 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा)
ब्यूरो/अमर उजाला, गजरौला (अमरोहा) Updated Sat, 19 Sep 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
gangrape of teenager, they made clip of gangrape

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र के एक गांव में खेत में घास काटने गई किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली और शिकायत न करने की बात कहकर आरोपी किशोरी को धमकाते रहे। मामला पंद्रह सितंबर का है। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे। उनके लौटने पर शुक्रवार को मामला थाने पहुंचा।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के गंगा पार के एक गांव में एक परिवार की 13 वर्षीय बेटी पंद्रह सितंबर की दोपहर अपनी चाची के साथ घास काटने के लिए खेत पर गई थी।
विज्ञापन


उस समय घर पर उसके दोनों भाई और भाभी थीं। माता-पिता दो दिन पहले ही रिश्तेदारी में गए हुए थे। किशोरी ने पुलिस को बताया कि घास काटते हुए उसकी चाची उड़द के खेत की ओर चली गईं। वह ईख के पास घास काट रही थी। उसी समय अकेला देखकर गांव के पांच युवक वहां आ धमके और उसे खींचकर ईख में ले जाने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की पड़ताल

gangrape of teenager, they made clip of gangrape

जब उसने चाची को आवाज देकर बुलाने का प्रयास किया तो युवकों ने उसका मुंह दबा लिया। वहां तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाकी दो युवक अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाते रहे। दुष्कर्म के बाद पांच युवक उसे वीडियो क्लीपिंग सार्वजनिक करने की बात कह कर धमकाते हुए चले गए। किशोरी ने अपने भाई और भाभी को मामले की जानकारी नहीं दी।

शुक्रवार की सुबह जब पीड़ित माता-पिता रिश्तेदारी से लौटकर गांव आए तो किशोरी ने मामले से अवगत कराया। इस पर पीड़ित माता-पिता संग परिजन और ग्रामीण किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस तत्काल हरकत में आई और गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की।

थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अशोक, सुभाष, रीनू, पवन और बब्बू के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो अधिनियम और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें अशोक, सुभाष और बब्बू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पवन और बब्बू ने वीडियो क्लिप बनाई थी।

शिकायत लेकर गए परिजनों से की मारपीट

gangrape of teenager, they made clip of gangrape

किशोरी के भाई ने बताया कि माता-पिता जब शुक्रवार को गांव पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। इस पर वह परिवार के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे। जहां उल्टे उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की।

गांव में किशोरी से गैंगरेप के बाद अश्लील वीडियो क्लीपिंग बनाने का मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान नहीं पहुंचा। इस बाबत जब पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी से मोबाइल पर बात हुई तो वह मामले को समझ नहीं पाये। वर्जन दिये जाने की बात पर उन्होंने कहा कि उन्होंने गुरुवार की रात कुछ मीडिया कर्मियों को वर्जन दे दिया है।

उनसे वर्जन ले लें। बता दें कि किशोरी से गैंगरेप की वारदात जरूर 15 सितंबर को हुई थी, लेकिन पीड़ित परिजन किशोरी को साथ लेकर थाने शुक्रवार को पहुंचे। क्योंकि वारदात से दो दिन पहले से किशोरी के माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed